शह मात The Big Debate : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम.. MP की सियासत में नया संग्राम! मुस्लिम पक्ष ने प्रस्ताव पर उठाया सवाल, इस तरह के फैसलों को धार्मिक रंग देना कितना सही?

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम.. MP की सियासत में नया संग्राम! Barkatullah University will be renamed

शह मात The Big Debate : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम.. MP की सियासत में नया संग्राम! मुस्लिम पक्ष ने प्रस्ताव पर उठाया सवाल, इस तरह के फैसलों को धार्मिक रंग देना कितना सही?

Barkatullah University renamed

Modified Date: June 5, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: June 5, 2026 12:04 am IST

भोपालः Barkatullah University renamed मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का ऐलान क्या हुआ कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच नई सियासी लड़ाई छिड़ गई। दरअसल, 1970 में स्थापित भोपाल यूनिवर्सिटी का 1988 में नाम बदल कर बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी कर दिया गया। अब 2026 में यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद ने तय किया है कि- इसका नाम वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी किया जाएगा। बरकतउल्ला मामले में सरकार कह रही है कि यूनिवर्सिटी ऑटोनोमस बॉडी है। नामकरण का प्रस्ताव आने पर विचार करके निर्णय लिया जाएगा।

Barkatullah University renamed इधर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के बजाय , बीजेपी अपने एजेंडे को बढ़ा रही है। साथ ही कांग्रेस ने ये दावा किया कि 2028 में सरकार आते ही इन नामों को बदल देंगे। लेकिन सवाल ये कि सन 1988 में भोपाल यूनिवर्सिटी का नाम क्यों बदला गया? सवाल ये कि अगर बीजेपी सरकार, आक्रांताओं की पहचान हटाने की बात कह रही हो तो क्या इनमें से सभी आक्रांता ही थे? सवाल कांग्रेस से भी कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो क्या मोहन सरकार के बदले गए नामों को पूर्ववत कर देगी? सबसे बड़ा सवाल कि वाग्देवी और राजा भोज के नाम पर पहचान से किसी को आखिर क्या दिक्कत है?


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।