Live Video Before Suicide: ‘झाड़ू-पोछा करता हूँ, बर्तन भी धो देता हूँ, फिर भी मेरे खिलाफ रहते है’.. शख्स ने वीडियो बनाकर कर लिया सुसाइड, इन पर लगाए गंभीर आरोप, आप भी सुनें

Faridabad Rahul Live Video Before Suicide: फरीदाबाद में व्यापारी ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए।

Live Video Before Suicide: ‘झाड़ू-पोछा करता हूँ, बर्तन भी धो देता हूँ, फिर भी मेरे खिलाफ रहते है’.. शख्स ने वीडियो बनाकर कर लिया सुसाइड, इन पर लगाए गंभीर आरोप, आप भी सुनें

Faridabad Rahul Live Video Before Suicide || Image- NextMinute News FILE

Modified Date: June 29, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: June 29, 2026 10:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आत्महत्या से पहले व्यापारी ने वीडियो जारी किया।
  • पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फरीदाबाद: जिले के वल्लभगढ़ इलाके में सुसाइड का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम राहुल है। (Faridabad Rahul Live Video Before Suicide) हैरानी की बात यह है कि, राहुल ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों भी शेयर किया है, जिसमें उसने अपने मौत के लिए अपने पत्नी और उनके करीबियों को जिम्मेदार ठहराया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

झाड़ू-पोछा कराने और बर्तन धुलवाने का आरोप

मृतक राहुल ने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके परिवार पर गंभीर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। वीडियो में राहुल ने अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि झाड़ू लगाने और बर्तन धोने सहित घर के सभी काम करने के बावजूद उन्होंने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जारी है मामले की जाँच

उन्होंने दावा किया कि उनके साथ शारीरिक मारपीट की गई और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए, जिससे वे लगातार मानसिक तनाव में रहे। राहुल ने अपनी पत्नी और उसके परिवार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और कानून से उन्हें सजा देने की अपील की।  (Faridabad Rahul Live Video Before Suicide) उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति उनकी मां, बहन और भाइयों को दे दी जानी चाहिए। बहरहाल मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown