मतगणना से पहले जीत के जश्न की तैयारी में जुटी बीजेपी, दिल्ली से आए इस आदेश ने मचाई हलचल

gujarat assembly elections news गुजरात चुनाव में कम मतदान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, चुनाव परिणाम से पहले पाटिल ने किया यह कदम

मतगणना से पहले जीत के जश्न की तैयारी में जुटी बीजेपी, दिल्ली से आए इस आदेश ने मचाई हलचल
Modified Date: December 7, 2022 / 10:02 am IST
Published Date: December 7, 2022 10:02 am IST

gujarat assembly elections news: अब गुजरात चुनाव के परिणाम घोषित होने में कुछ ही समय बाकि है। रिजल्ट से पहले गुजरात बीजेपी में खलबली मची हुई है। एग्जिट पोल के परिणामों को देख बीजेपी अती उत्साहित है और परिणाम से पहले ही अपने जीत के जश्न की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मतगणना से पहले भाजपा की ओर से नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। गुजरात को संभवत: अगले रविवार या सोमवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। उम्मीद है कि नई सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह उद्घाटन से पहले होगा।

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्देश

gujarat assembly elections news: चुनाव आयोग मतगणना के दो दिनों के भीतर आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा करेगा। इसके बाद राज्यपाल बहुमत वाली पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। यह औपचारिकता करीब दो से तीन दिन में पूरी हो जाएगी। कमुरता से पहले शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की अधिसूचना दिल्ली से आ गई है। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने भी मुख्य सचिव से भीतर से संवाद कर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 तारीख को परिणाम घोषित होने के बाद समय बर्बाद नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ कुछ अन्य वरिष्ठ विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री या सभी मंत्रियों को शपथ दिलाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इसका फैसला रिजल्ट आने के बाद होगा। लेकिन मतगणना से पहले ही बीजेपी में जोरों-शोरों से जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है।

पैरवी करने में लगे विधायक, चाहते है मंत्री पद – gujarat assembly elections news

gujarat assembly elections news: इस बीच कुछ पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक भी खुद को मंत्री पद दिलाने के लिए पैरवी करने लगे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री अमित शाह से भी अपने नामों की सिफारिश करनी शुरू कर दी है। हालांकि मंत्री पद किसे दिया जाएगा, यह हाईकमान नतीजों के बाद ही तय करेगा। हालांकि ये सभी 8 दिसंबर को होने जा रही मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी कि किसकी सरकार सत्ता में लौट रही है। इसके बीद ही फैसला लिया जाएगा कि किस विधायक का मंत्री को किस पद की जिम्मेदारी दी जाए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...