Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा में रुझान शुरू, बीजेपी 122, कांग्रेस 24 सीटों में आगे

Gujarat vidhansabha chunav result : विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, गुजरात विधानसभा में 182 सीटों के लिए दो फेज़ में मतदान किए गए थे। गुजरात विधानसभा में रुझान आना शुरू हो गए है, बीजेपी 57, कांग्रेस 15 सीटों में आगे चल रही है।

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा में रुझान शुरू, बीजेपी 122, कांग्रेस 24 सीटों में आगे
Modified Date: December 8, 2022 / 08:31 am IST
Published Date: December 8, 2022 8:22 am IST

Gujarat Assembly Election 2022: अहमदाबाद: विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, गुजरात विधानसभा में 182 सीटों के लिए दो फेज़ में मतदान किए गए थे। गुजरात विधानसभा में रुझान आना शुरू हो गए है, बीजेपी 57, कांग्रेस 15 सीटों में आगे चल रही है।

गुजरात में भाजपा को बहुमत​ मिलता दिख रहा है, कांग्रेस और AAP का बुरा हाल, गुजरात में भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है।

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। 182 विधानसभा सीटों के लिए गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव बाद के एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com