Himachal Pradesh Elections: प्रदेश के 55 लाख मतदाता चुनेंगे सरकार, 1184 वोटर की उम्र 100 साल से ऊपर, 1.6 लाख लोग पहली बार करेंगे मतदान

Himachal Pradesh Elections: प्रदेश के 55 लाख मतदाता चुनेंगे सरकार : Himachal Pradesh Elections : 55 lakh voters of State will Choose the govt

Himachal Pradesh Elections: प्रदेश के 55 लाख मतदाता चुनेंगे सरकार, 1184 वोटर की उम्र 100 साल से ऊपर, 1.6 लाख लोग पहली बार करेंगे मतदान

Karnataka elections Update

Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 14, 2022 9:03 pm IST

नई दिल्लीः Himachal Pradesh Elections हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं आठ दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 55,07,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2780208 पुरुष और 2727016 महिला मतदाता हैं। सबसे खास बात कि इन वोटरों में 1184 ऐसे लोग भी हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

Read More :  शालीन भनोट को लेकर एक्स वाइफ दलजीत कौर का बड़ा खुलासा, कहा- नेशनल टीवी पर मजाक मत बनवाओ

Himachal Pradesh Elections निर्वाचन आयोग के मुताबिक 55,07,261 वोटर में 1.6 लाख वोटर ऐसे है, जो पहली बार इस मतदान करेंगे। इसके अलावा इन वोटरों में सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532, PWD की संख्या 56,001 हैं। वहीं 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं।

Read More : POLICE CONSTABLE 2022 : पुलिस विभाग में 3484 पदों निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

शुक्रवार को ह‍िमाचल व‍िधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा क‍ि एक फेज में हो रहे चुनाव में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग या कोविड पॉजिटिव लोगों से एक फॉर्म भरवाए जाएगा। अगर वो पोलिंग बूथ पर नहीं आ सकते हैं तो निर्वाचन अधिकारी और कर्मी उनके घर पर जाकर मतदान करवाया जाएगा। उन्‍होंने बताया क‍ि अस्सी साल से ज्यादा के एक लाख 82 हजार मतदाता हैं। उन्‍होंने बताया क‍ि KYC ऐप पर अपने कैंडिडेट के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में मतदाता जान सकते हैं। C Vigil ऐप पर मतदाता चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत खुद से कर सकते हैं। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।