#IBC24Jansamwad: ‘यहां का आदमी कल भी मजदूरी करता था और आज भी कर रहा है, बताइए विकास कहां हुआ’ जायनाथ सिंह केर्राम ने कांग्रेस नेताओं को घेरा
#IBC24Jansamwad: 'यहां का आदमी कल भी मजदूरी करता है और आज भी कर रहा है, बताइए विकास कहां हुआ' जायनाथ सिंह केर्राम ने कांग्रेस नेताओं को घेरा
#IBC24Jansamwad
सरगुजा : #IBC24Jansamwad : इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 के भी के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। लगातार जनसंवाद के माध्यम से IBC24 नेता और जनता के बीच रूबरू हो रहे हैं।
#IBC24Jansamwad : इसी बीच एक बार फिर IBC24 का छत्तीसगढ़ के सरगुजा में जनसंवाद का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं से IBC24 जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल कर रहा है और अपनी सामाजिक प्रतिबद्वता को निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को आप तक पहुंचा रहा है।
#IBC24Jansamwad : जनसंवाद के दूसरे सेशन के कार्यक्रम में प्रतापपुर कांग्रेस विधायक डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा (भाजपा), सरगुजा जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता(कांग्रेस) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जायनाथ सिंह केर्राम शामिल हुए। जनता से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता जायनाथ सिंह केर्राम ने कांग्रेस नेताओं को घेरा और कहा कि यहां का आदमी कल भी मजदूरी करता है और आज भी कर रहा है, बताइए विकास कहां हुआ’

Facebook


