Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में धराया पाकिस्तानी स्लीपर सेल का सदस्य, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ पाकिस्तानी स्लीपर सेल के सदस्य को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है।

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में धराया पाकिस्तानी स्लीपर सेल का सदस्य, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Janjgir Champa News/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 21, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: June 21, 2026 9:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अकलतरा से एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • मोबाइल फोन से कथित तौर पर विदेशी नंबर और चैट मिलने की बात सामने आई
  • सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां अकलतरा से पाकिस्तानी स्लीपर सेल (Sleeper Cell Investigation) के सदस्य को पुलिस ने धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा पुलिस (Janjgir Champa News) ने पाकिस्तानी स्लीपर सेल के एक सदस्य को पकड़ा है, पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल में ISI से संपर्क होने के सबूत भी मिले है। पुलिस के हाथ व्हाट्सअप चैटस और रिकॉर्डिंग भी लगी है। इसके साथ ही पाकिस्तान, सऊदी अरब, मैक्सिको के कई नंबर मिलने की भी जानकारी सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। (Sleeper Cell Investigation)

 

ये भी पढ़ें 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.