IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?
IPO Listing News: आज शेयर बाजार में तीन मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स के आईपीओ प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई, जिससे निवेशकों को शुरुआत में फायदा मिला। वहीं प्रासोल केमिकल्स के आईपीओ डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ और निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा।
(IPO Listing News/ Image Credit: IBC24 News)
- तीन IPO की एक साथ लिस्टिंग
- कनोहर इलेक्ट्रिकल्स ने दी बढ़त
- ग्लास वॉल भी प्रीमियम पर खुला
नई दिल्ली: IPO Listing News: आज शेयर बाजार में तीन मेनबोर्ड IPO की एक साथ लिस्टिंग (IPO Listing News) हुई। इनमें कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, ग्लास वॉल सिस्टम्स और प्रासोल केमिकल्स शामिल हैं। तीनों कंपनियों के शेयरों ने बाजार में सामान्य शुरुआत की। किसी भी आईपीओं की लिस्टिंग बहुत बड़े प्रीमियम या भारी गिरावट के साथ नहीं हुई। लेकिन शुरुआती कारोबार में इनके प्रदर्शन में अंतर देखने को मिला।
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स ने कराया फायदा
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ ने निवेशकों को अच्छी (IPO Listing News) शुरुआत दी। बीएसई पर कंपनी का शेयर 672.05 रुपये पर लिस्ट हुआ जो IPO कीमत से 40.05 रुपये यानी 6.34 फीसदी ज्यादा था। वहीं, एनएसई पर इसकी शुरुआत 685.50 रुपये पर हुई, जो 8.47 फीसदी प्रीमियम है। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर शेयर 719.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो लिस्टिंग भाव से 7.05 फीसदी ऊपर था।
ग्लास वॉल सिस्टम्स भी बढ़त में
ग्लास वॉल सिस्टम्स ने भी IPO कीमत के मुकाबले प्रीमियम पर बाजार में एंट्री की। बीएसई पर शेयर 190.10 रुपये पर खुला जो IPO कीमत से 8.10 रुपये यानी 4.45 फीसदी अधिक था। एनएसई पर यह 194 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी 6.59 फीसदी की बढ़त। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर शेयर 197 रुपये पर पहुंच गया था, जो लिस्टिंग भाव से 8.24 फीसदी ज्यादा था।
प्रासोल केमिकल्स की कमजोर शुरुआत
प्रासोल केमिकल्स की लिस्टिंग बाकी दोनों कंपनियों (IPO Listing News) से कमजोर रही। बीएसई पर शेयर 611 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो IPO कीमत से 65 रुपये यानी 9.62 फीसदी कम था। एनएसई पर इसकी शुरुआत 610 रुपये पर हुई, यानी 9.76 फीसदी की गिरावट। लेकिन बाद में शेयर में सुधार दिखा और करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर यह 621.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो लिस्टिंग भाव से 1.67 फीसदी ऊपर था।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Disha Patani: लाल लहंगा, डीप नेक ब्लाउज और दिशा पाटनी का कातिलाना अंदाज, तस्वीरें देख अटकी हर किसी की नजर!
- Jabalpur Student Suicide News: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, बंद कमरे में मिला इस हाल में, देखने वाले भी रह गए हैरान
- Ex Servicemen recruitment rules in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों में खाली नहीं रहेंगे भूतपूर्व सैनिकों के पद…अब इस तरह भरे जायेंगे पोस्ट, आदेश जारी

Facebook


