Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य कर विभाग में 2021 और 2022 की सीमित भर्ती परीक्षा से जुड़ी 42 नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। परीक्षा के जरिए बाबू से कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर बने कर्मचारियों को अब फिर से बाबू के पद पर भेज दिया गया है। जांच में रोस्टर, अंक सूची और उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आई थीं।
State Tax Department Recruitment cancelled in Chhattisgarh || Image- ibc24 news file
- 42 कर्मचारियों की इंस्पेक्टर नियुक्ति रद्द
- फिर बाबू के पद पर लौटे कर्मचारी
- जांच में भर्ती प्रक्रिया की गंभीर गड़बड़ियां
State Tax Department Recruitment cancelled: रायपुर: प्रदेश की साय सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य कर विभाग में परीक्षा के माध्यम से बाबू से निरीक्षक बने कर्मचारियों को फिर से उन्ही के विभाग में बाबू बना दिया गया है। सरकार की तरफ से इस संबंध में आदेश के साथ लिस्ट जारी कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

छग कर विभाग में भर्ती निरस्त करने का मामला, सभी 42 इंस्पेक्टर को वापस बाबू पद पर भेजा गया https://t.co/O9LyUU7lqh
— IBC24 News (@IBC24News) September 16, 2026
क्या है पूरा प्रकरण?
दरअसल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई एक और भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। राज्य कर विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में हुई सीमित भर्ती परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत विभाग के बाबुओं को कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। जांच में भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद 42 संदिग्ध नियुक्तियां रद्द करने का फैसला लिया गया है।
जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां
State Tax Department Recruitment cancelled: जांच रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर खामियां सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, चयन प्रक्रिया में रोस्टर का पालन नहीं किया गया और चयनित अभ्यर्थियों की समेकित अंक सूची भी तैयार नहीं की गई। जांच के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में भी गड़बड़ी सामने आने का दावा किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 चयनित अभ्यर्थियों की आंसर शीट हुबहू मिलीं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन नहीं हुआ था, उनके नंबर पुनर्मूल्यांकन के जरिए बढ़ाए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
बाबुओं को बनाया गया था टैक्स इंस्पेक्टर
यह सीमित भर्ती परीक्षा राज्य कर विभाग के कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई थी। इसके जरिए विभाग में बाबू के पद पर काम कर रहे कर्मचारियों को कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर बनाया गया था। भर्ती प्रक्रिया को लेकर लेन-देन और अपात्र लोगों को चयनित करने के आरोप भी लगे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
समीर विश्नोई के कार्यकाल में हुई थी भर्ती
State Tax Department Recruitment cancelled: बताया गया है कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य कर विभाग के तत्कालीन आयुक्त समीर विश्नोई के कार्यकाल में हुई थी। विश्नोई का नाम छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में आरोपी अधिकारियों में भी रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया

Facebook


