America and Iran War Latest News: “अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगा हमला”.. ट्रंप के प्लानिंग को ईरान ने किया सिरे से खारिज.. दिया था इस बात का भरोसा

Iran Replied US President Donald Trump: ईरान ने ट्रंप के पांच दिन हमले स्थगित करने के फैसले को खारिज किया, मध्य-पूर्व तनाव बढ़ा।

America and Iran War Latest News: “अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगा हमला”.. ट्रंप के प्लानिंग को ईरान ने किया सिरे से खारिज.. दिया था इस बात का भरोसा

Iran Replied US President Donald Trump || Image- associated press File

Modified Date: March 23, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: March 23, 2026 7:00 pm IST

तेहरान: आने वाले पांच दिनों तक ईरान के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमें नहीं करने के ट्रम्प के बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ईरान ने कहा है कि,”अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हो रही है। (Iran Replied US President Donald Trump) ट्रंप और अमेरिका एक बार फिर हार गए। ईरान की कड़ी चेतावनी और हमले के बाद ट्रंप पीछे हट गए ” जाहिर है ईरान के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ सकते है।

क्या कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने?

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा था कि, “अमेरिका और Iran के बीच पिछले दो दिनों में अच्छे और सकारात्मक बातचीत हुई है। ये बातचीत मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को पूरी तरह खत्म करने के लिए हो रही है और आगे भी जारी रहेगी।”

उन्होंने कहा कि इन बातचीत के आधार पर उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को फिलहाल 5 दिनों के लिए रोक दिया जाए। (Iran Replied US President Donald Trump) ट्रंप ने यह भी कहा कि आगे क्या होगा, यह चल रही बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस मामले पर ध्यान देने के लिए लोगों का धन्यवाद भी किया।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने दी प्रतिक्रिया

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा को पांच दिन के लिए बढ़ाने के फैसले पर तेहरान की पहली प्रतिक्रिया दी। (Iran Replied US President Donald Trump) मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात लगभग 12 बजे समय सीमा समाप्त होनी थी, लेकिन ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने समय सीमा पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्क्रीन पर एक ग्राफिक में कहा, ‘‘ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

यह भी पढ़ें:-

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown