PM Modi Speech In Lok Sabha: ‘संकट है लेकिन डरे नहीं, तैयार है सरकार का Plan-B’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी ने कम किया देशवासियों का टेंशन
PM Modi Speech In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर भारत की तैयारियों के बारे में संसद में जानकारी दी।
PM Modi Speech In Lok Sabha/Image Credit: IBC24.in
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर भारत की तैयारियों के बारे में संसद में जानकारी दी।
- पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत की ऊर्जा आयात की विविधता काफी बढ़ी है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने तेल और गैस संकट के बीच सरकार के प्लॉन बी का जिक्र किया।
PM Modi Speech In Lok Sabha: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर भारत की तैयारियों के बारे में संसद में जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को आगाह करते हुए कहा कि, ईरान-अमेरिका युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है, इसलिए हमें तैयार रहना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि, हमने कोरोना के वक्त ऐसी चुनौती का सामना किया है। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की जरूरत है।
मध्य-एशिया संकट के बीच भारत की ईंधन जरूरत पर प्रयास
पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत की ऊर्जा आयात की विविधता काफी बढ़ी है। (PM Modi Speech In Lok Sabha) पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत 41 देशों से ऊर्जा का आयात करता है। भारत ने संकट के ऐसे समय के लिए भंडारण किए। आज हमारे पास 65 लाख मीट्रिक टन की रिजर्व की व्यवस्था पर काम जारी है।
हमारी कोशिश है कि तेल-गैस संकट न हो
PM Modi Speech In Lok Sabha: भारत में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजें होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से आती हैं। युद्ध के बाद से ही यहां से जहाजों का आना जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है। बावजूद इसके हमारी सरकार का ये प्रयास रहा है कि पेट्रोल-डीजल, गैस की सप्लाई बहुत ज्यादा प्रभावित न हो। देश के सामान्य परिवारों को परेशानी भी कम से कम हो इस पर हमारा फोकस रहा है। हम सभी जानते हैं देश अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत LPG आयात करता है। इसकी सप्लाई में अनिश्चिता के कारण सरकार ने एलपीजी के डोमेस्टिक उपयोग को प्राथमिकता दी है। (PM Modi Lok Sabha Speech) हमने देश में इसके उत्पादन को बढ़ावा दिया है। पेट्रोल डीजल की स्पलाई सुचारू रूप से होती रहे इस पर भी काम जारी है।
सरकार का Plan-B कर रहा काम
पीएम नरेंद्र मोदी ने तेल और गैस संकट के बीच सरकार के प्लॉन बी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि, हमने लगातार अपने आयात को डाइवर्सिफाई किया है। पहले भारत सिर्फ 27 देशों से एनर्जी आयात करता था, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 41 हो चुका है। इसके अलावा हमारी रिफाइनरी क्षमाता में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े शेयर करते हुए पीएम ने बताया कि भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है। हमारा लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन का है. हमारा प्रयास है कि हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें।
मौजूदा संकट के बारे में जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में एलपीजी के (Pm Modi on Middle East War) उत्पादन लगातार बढ़ाया जा रहा है। बीते एक दशक में एथेनॉल उत्पादन में तेजी पर काम हुआ है और इसकी वजह से कम पेट्रोल खरीदना पड़ा है। पीएम ने बताया कि फिलहाल देश में 53 लाख मीट्रिक टन पेट्रोलियम उपलब्ध है. हमने वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों की ओर कदम आगे बढ़ाए हैं औ ये भारत का भविष्य सुरक्षित करेंगे।
खाद की किल्लत पर क्या बोले पीएम मोदी?
PM Modi Speech In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध से प्रभावित हुए खाद के आयात पर भी संसद में चर्चा की। पीएम मोदी ने खेती-किसानी मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के प्रभाव लेकर कहा कि, खरीफ सीजन की ठीक से बुवाई हो सके इसके लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने (PM Modi Speech In Lok Sabha) कभी भी किसानों में पर किसी भी संकट का बोझ नहीं पड़ने दिया। कोरोना के समय जब दुनिया में खाद की बोरी 3,000 रुपये तक पहुंच गई थी, तब भी भारत में ये 300 रुपये में उपलब्ध कराई गई थी।
पीएम नरेंद्र मोदी के मुताबिक, खाद के आयात में भी विविधिकरण किया गया है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, हम परिस्थितियों का सही तरह से सामना करेंगे और किसानों की हर संभव मदद सरकार करती रहेगी। उन्होंने ऐसे समय में राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि कालाबाजारी करने वालों की मॉनिटरिंग जरूरी है और उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi on Middle East Tensions: भारत फिर देखेगा कोरोना काल जैसा महा-संकट!.. भीषण युद्ध के बीच PM मोदी ने किया देश के लोगों को आगाह, दी ये जरूरी नसीहत..
- PM Modi Speech LIVE: मिडिल-ईस्ट तनाव पर PM मोदी का संसद में संबोधन, कहा- ‘हमारी कोशिश है कि तेल-गैस संकट न हो’
- PM Modi Lok Sabha Speech: लोकसभा में मिडिल-ईस्ट तनाव पर बोले PM Modi, बताया अबतक कितने भारतीय वापस लाए गए, हेल्पलाइन नंबर का भी किया जिक्र

Facebook


