Ireland Defeated India Reason: तो क्या इस वजह से मिली कमजोर टीम आयरलैंड से टीम इंडिया को करारी हार?.. तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, आप भी पढ़ें

Ireland Cricket Team Defeated Team India Reason: आयरलैंड से हार के बाद अभिषेक शर्मा ने टीम के हालात के अनुसार जल्दी तालमेल नहीं बिठा पाने को वजह बताया।

Ireland Defeated India Reason: तो क्या इस वजह से मिली कमजोर टीम आयरलैंड से टीम इंडिया को करारी हार?.. तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, आप भी पढ़ें

Ireland Defeated India Reason || Image- ESPN News File

Modified Date: June 27, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: June 27, 2026 4:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिषेक बोले, परिस्थितियों से तालमेल नहीं बैठा सके।
  • आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी20 में हराया।
  • दूसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारत को मेजबान टीम के हाथों शुक्रवार को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 2026 के टी-20 विश्वकप के बाद पहली बार किसी द्विपक्षीय मुकाबले में खेलने मैदान में उतरी थी। (Ireland Defeated Team India Reason) आयरलैंड के लिए भी यह पहला मौक़ा था जब उन्होंने दुनिया के सबसे मजबूत क्रिकेट टीम को किसी भी फॉर्मेट में मात दी है। इस हार के बाद जहां आयरलैंड के क्रिकेट प्रशसंको में जश्न का माहौल है तो वही भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान और निराश है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बहरहाल इस हार के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम मैच की परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालने में सफल नहीं रही। उन्होंने माना कि लगातार मैचों के बीच सीमित अभ्यास समय में परिस्थितियों को समझना और उसके अनुसार खेलना बेहद जरूरी होता है।

‘मजबूत टीम को जल्दी एडजस्ट करना पड़ता है’

अभिषेक शर्मा ने कहा, “सबसे अहम बात यह है कि टीम कितनी जल्दी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालती है। जब लगातार मैच होते हैं, तो अभ्यास के दौरान या मैच से पहले जितना भी समय मिले, उसी में परिस्थितियों को समझना पड़ता है। (Ireland Defeated India Reason) एक मजबूत टीम होने के नाते हमें जल्दी तालमेल बिठाना चाहिए था, लेकिन आज ऐसा नहीं हो सका।”

आयरलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पहले टी-20 मुकाबले में लोर्कान टकर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में 182/9 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ आयरलैंड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारत को हराकर इतिहास रच दिया।

अभिषेक ने किया अकेले संघर्ष

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 49 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। (Ireland Defeated India Reason) आयरलैंड के मैथ्यू हम्फ्रीज और मैट हॉलार्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि डेब्यू कर रहे जय मूंद्रा ने चार ओवर में 2 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

रविवार को होगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown