Kid Drops iPhone In River: पानी में मां का आईफोन फेंककर वायरल हुआ मासूम बच्चा…क्या स्क्रिप्टेड था वीडियो? अब पिता ने बताई पूरी घटना

Kid Drops iPhone In River: एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा नदी में iPhone फेंकते हुए नजर आ रहा है।

Kid Drops iPhone In River: पानी में मां का आईफोन फेंककर वायरल हुआ मासूम बच्चा…क्या स्क्रिप्टेड था वीडियो? अब पिता ने बताई पूरी घटना

Kid Drops iPhone In River/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 5, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: June 27, 2026 5:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में एक छोटा बच्चा नदी में iPhone फेंकते हुए नजर आ रहा है।
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के इस युग में रोजाना हजारों वीडियो आते हैं और वायरल वीडियोज की भीड़ में कहीं खोकर रह जाते हैं। ‘कच्चा बादाम’, ‘बचपन का प्यार’, या कहें राजू कलाकार का वीडियो ऐसे ही कुछ वीडियोज होते हैं जो इंटरनेट पर यूजर्स को पसंद आते हैं, फिर तो ये वीडियो ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में धूम मचाने गलते हैं। हाल में एक डेढ़ साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे YouTube, Instagram, X और दुनिया भर के प्लेटफॉर्म्स पर 150 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया। हैरानी की बात तो ये है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर चार साल पहले पोस्ट किया गया था। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो और क्यों अचानक सोशल मीडिया वायरल होने लगा?

मासूम बच्चे ने पानी में फेंका मां का आईफोन

सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि एक मासूम बच्चा अपनी मां के साथ नाव की सवारी कर रहा होता है और अचानक मां के हाथ से आईफोन लेकर पानी में फेंक देता है। वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा, वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ये जानने की कोशिश में लग गए कि पानी में आईफोन फेंकने वाला ये बच्चा कौन है? क्या ये वीडियो स्क्रिप्टेड है? तो आपको बता दें कि ये घटना पूरी तरह असली था और पानी में आईफोन फेंकने वाला मासूम बच्चा कोई और नहीं ‘जैस्पर थापर’ है। ये वीडियो उनके पिता राकेश ने रिकॉर्ड किया है। जैस्पर के पिता राकेश की मानें तो ये घटना 4 साल पहले तब घटी थी जब वो नौका विहार के लिए अपनी पत्नी सपना और बेटे जैस्पर के लिए गए हुए थे।

बेटे की हरकत देख सन्न रह गई थी मां

राकेश बताते हैं कि उनका परिवार नाव की सवारी का आनंद ले रहे थे। सपना ने छोटे जैस्पर को व्यस्त रखने के लिए अपना iPhone उसे थमा दिया, जैसा कि हर माता-पिता रोज़ करते हैं। इसके बाद जो हुआ, उसने सब कुछ बदल दिया। छोटे जैस्पर ने लापरवाही से iPhone को नाव के किनारे से बाहर फेंक दिया। वह महंगा डिवाइस हमेशा के लिए पानी में गायब हो गया। सपना सदमे में सुन्न रह गईं, लेकिन जैस्पर को कोई फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने बताया कि “हमने खोजबीन की। हमने उस फ़ोन को खोजने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह हमेशा के लिए पानी में खो गया,” राकेश याद करते हैं। “वह iPhone शायद अभी भी उस झील की तलहटी में कहीं पड़ा होगा।” परिवार ने यह सब कैमरे में रिकॉर्ड किया, इसे अपने चैनल पर पोस्ट किया, और अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए। राकेश आगे बताते हैं कि उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि लगभग चार साल बाद, 17 जून 2026 को, यह छोटा सा पल अचानक इंटरनेट पर छा जाएगा और कुछ ही दिनों में 15 करोड़ (150 मिलियन) से ज़्यादा बार देखा जाएगा।

क्या स्क्रिप्टेड है ये वायरल वीडियो

वहीं, इस वीडियो के स्क्रिप्टेड होने के सवाल पर जैस्पर के पिता राकेश कहते हैं कि “यह 100% असली था, कुछ भी पहले से तय नहीं था। हम कोई कंटेंट क्रिएटर नहीं थे जो वायरल हिट की प्लानिंग कर रहे हों – हम बस एक परिवार थे जो नाव पर दिन का मज़ा ले रहे थे,” “हमें कोई अंदाज़ा नहीं था कि यह वीडियो दोबारा सामने आएगा और इस तरह वायरल हो जाएगा, जबकि इसे असल में लगभग चार साल पहले शूट किया गया था।”

कौन है जैस्पर थॉपर

जैस्पर थॉपर महज पांच साल का मासूम बच्चा है, जिसका जन्म 1 जनवरी 2021 को पंजाब के लुधियान में हुआ था। जैस्पर को एक वायरल वीडियो ने भारत ही नहीं दुनियाभर में मशहूर कर दिया। भले ही जैस्पर को इस घटना का अंदाजा ना हो, लेकिन वो अब दुनियाभर में फेमस हो चुके हैं। उनका परिवार उन्हें प्यार से “जैज़” बुलाता है। परिवार के लोग बताते हैं जैस्पर एक जिज्ञासु बच्चा है और अलग-अलग भाषाओं को लेकर उनका अद्भुत टैलेंट और सीखने का उनका शौक।

 

 

View this post on Instagram

 

जैस्पर थापर को बेहद पंसद है ये चीजें

🎓 नई चीज़ें सीखना — वह हर चीज़ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं
📚 पढ़ाई करना — उन्हें पढ़ाई-लिखाई में सच में मज़ा आता है
🎭 एक्टिंग — नैचुरल एक्सप्रेशन और रिएक्शन
🎤 गाना — उन्हें संगीत पसंद है
💃 डांस करना — हिंदी और हरियाणवी गाने उनके पसंदीदा हैं
🎮 गेम खेलना — ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों

जैस्पर थापर का अनोखा टैलेंट

पंजाबी मूल के होने के बावजूद, जैस्पर थापर घर पर ज़्यादातर हिंदी बोलते हैं। लेकिन जो बात उनके परिवार को सच में हैरान करती है, वह है अलग-अलग भाषाओं में YouTube वीडियो देखकर भाषाएं सीखने की उनकी काबिलियत। राकेश बताते हैं, “वह लगभग हर भाषा में YouTube चैनल देखते हैं और किसी तरह, वह शब्द और वाक्यांश सीख जाते हैं और उस भाषा में बोलने की कोशिश करते हैं। ऐसा लगता है जैसे उनका दिमाग भाषाओं को सीखने के लिए ही बना है।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.