CG Assembly Election 2023: ‘चुनौती स्वीकार’ शाह-भूपेश में आर-पार! क्या मंच में जवाब देने के लिए तैयार हैं सीएम भूपेश?

CG Assembly Election 2023: 'चुनौती स्वीकार' शाह-भूपेश में आर-पार! क्या मंच में जवाब देने के लिए तैयार हैं सीएम भूपेश?

CG Assembly Election 2023: ‘चुनौती स्वीकार’ शाह-भूपेश में आर-पार! क्या मंच में जवाब देने के लिए तैयार हैं सीएम भूपेश?
Modified Date: November 6, 2023 / 10:22 pm IST
Published Date: November 6, 2023 10:12 pm IST

रायपुर। CG Assembly Election 2023 बिसात बिछ चुकी है, मोहरे सज चुके हैं, घोषणाएं, वादे भी किए जा चुके हैं, प्रदेश में चुनावी रंग चढ़ चुका है और, अब बारी जनता की है मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव है। बस्तर की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों को मिलाकर कुल 20 सीटों पर वोटिंग होनी है। जनता अपना मत देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मगर उससे पहले प्रदेश में काम के हिसाब पर माहौल गरमा गया है।

Read More: Mahadev Satta App News: गूगल प्ले से भी हटा दिया गया था महादेव सट्टे का App.. रायपुर पुलिस ने किया था पत्राचार, पढ़े Tweet

CG Assembly Election 2023 देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने-अपने काम पर चर्चा की खुली चुनौती दी है। अमित शाह ने पंडरिया में सभा के दौरान सीएम भूपेश को चुनौती क्या दी। सीएम भूपेश ने भी उसी विधानसभा क्षेत्र पंडरिया में सभा के दौरान शाह की चुनौती को स्वीकारा। साथ ही समय और स्थान तय कर लेने की बात कही।

Read More: CG Assembly Election 2023 : पहले चरण का मतदान कराने के लिए मतदान दल हुए रवाना, 130 क्रिटिकल मतदान केंद्र और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 116 मतदान केंद्र पर होगी कड़ी सुरक्षा 

गृहमंत्री मंत्री ने जिस विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान ये चुनौती दी और भूपेश ने जिस मंच से चैलेंज स्वीकार किया वो सीट पहले चरण की 20 सीटों में शामिल है। जिसमें 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। दो दिग्गजों का यूं खुलेआम आमने-सामने आना इस बात का प्रमाण है कि इस बार का चुनाव दोनों दलों के लिए अग्निपरीक्षा है। इसलिए ये भी मुमकिन है कि एक दूसरे को चुनौती पेश करने का ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।