जैकलिन ने किया इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार
जैकलिन ने किया इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार
मुंबई। बॉलीवुड की सोशल मीडिया क्वीन जैकलिन फर्नांडीज इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर चुकी है जो सोशल मीडिया पर सबसे तेज़ी से उभरती सेलेब्रिटी में से एक है।इंस्टाग्राम पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक, जैकी समय-समय पर अपनी कई पोस्ट के साथ दर्शकों से रूबरू होती रहती हैं।

बता दें कि जैकलिन आमतौर पर इंस्टाग्राम पर अपनी फ़ोटो, वीडियो और कहानियां पोस्ट करती रहती है और सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ते हुए जैकलीन अक्सर इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स के साथ जुड़ा रहना बखूबी जानती है।
जैकलिन फर्नांडीज अपने प्रशंसकों से बातचीत करने के लिए इस मंच का उपयोग करती है जहाँ अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स के साथ बेहतर तरीके से जुड़ कर अभिनेत्री अपने जीवन से जुड़ी छोटी-मोटी बातें उनके साथ शेयर करती है।
चाहे शूटिंग से सम्बंधित तस्वीरें हो या फिर पारिवारिक कार्यक्रम की जैकलिन हमेशा साझा करती रहती है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


