Qatar LNG Plant Blast News: लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में हुआ ब्लास्ट, भारतीय नागरिकों समेत इतने लोगों की हुई मौत, 60 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी

Qatar LNG Plant Blast News: क़तर के रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हुई है

Qatar LNG Plant Blast News: लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में हुआ ब्लास्ट, भारतीय नागरिकों समेत इतने लोगों की हुई मौत, 60 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी

Qatar LNG Plant Blast News/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 22, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: June 22, 2026 8:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क़तर के रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका हुआ है।
  • इस धमाके में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हुई है
  • भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर चिंता जताई है।

Qatar LNG Plant Blast News: नई दिल्ली: क़तर में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 66 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि, ये हादसा उस समय हुआ जब ईरानी मिसाइल हमले से प्रभावित गैस फैसिलिटी में काम दोबारा शुरू किया जा रहा था।

घटना को अधिकारियों ने बताया टेक्निकल एक्सीडेंट

इस घटना को अधिकारियों ने बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ एक टेक्निकल एक्सीडेंट बताया है। (Qatar LNG Plant Blast News) यह सुविधा देश के सबसे बड़े LNG प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी का हिस्सा है। कतर के एनर्जी मंत्रालय ने भी इस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

भारतीय दूतावास ने जताई चिंता

इस भीषण हादसे पर दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने चिंता जताई है। दूतावास की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोग अब लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। कतर के एनर्जी मिनिस्टर साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को दोहा में मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए इंडस्ट्रियल हादसा बताया।

ईरान के होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण के बाद कतर ने अपना प्रोडक्शन को रोक दिया था। इसका असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर पड़ा था। (Qatar LNG Plant Blast News)  कतर अपने क्लाइंट्स को LNG शिपमेंट नहीं भेज पा रहा था। युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू होने और ईरान की पकड़ कमजोर होने के बाद एक्सपोर्ट टर्मिनल शुरू करने की कोशिश की जा रही थी।

कैसे हुआ हादसा?

सरकारी कंपनी कतरएनर्जी के मुताबिक, रविवार रात बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में काम के दौरान धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। (Qatar LNG Plant Blast News)  कतर दुनिया के सबसे बड़े नैचुरल गैस प्रोड्यूसर देशों में शामिल है। ऐसे में रास लफ्फान जैसे बड़े LNG हब में हुई यह घटना ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को लेकर नई चिंता पैदा कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.