Raipur South Assembly Election: बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमाझटकी की खबर, बीजेपी समर्थक कोतवाली थाना में कर रहे प्रदर्शन
Raipur South Assembly Election: बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमाझटकी की खबर, बीजेपी समर्थक कोतवाली थाना में कर रहे प्रदर्शन
रायपुर। Raipur South Assembly Election छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की मतदान 17 नवंबर को होना है। इसके लिए सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में तेजी से धुंआधार प्रचार प्रसार जारी है। इसी बीच दक्षिण के बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमाझटकी की खबर सामने आ रही है।
Raipur South Assembly Election जानकारी के अनुसार, बृजमोहन अग्रवाल समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे हुए है और वहां भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने में नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालंकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि किस वजह से झूमाझटकी हुई है।

Facebook


