निष्ठा डुडेजा ने जीता मिस डेफ एशिया 2018 का ख़िताब

निष्ठा डुडेजा ने जीता मिस डेफ एशिया 2018 का ख़िताब

निष्ठा डुडेजा ने जीता मिस डेफ एशिया 2018 का ख़िताब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 26, 2018 10:41 am IST

हरियाणा।  पानीपत की रहने वाली 23 साल की निष्ठा डुडेजा ने मिस डेफ एशिया 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता देंकि  निष्ठा बचपन से ही सुन नहीं सकती। अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद निष्ठा सोशल मीडिया अकाउंट और अपने  फेसबुक पेज पर भावुक होकर लिखा है। वह मेरे लिए अविस्मरणीय पल था। जिसे मैं हमेशा सहेज कर रखना चाहूंगी।  पहली बार भारत ने मिस ऐंड मिस्टर डेफ वर्ल्ड पीजेंट में कोई क्राउन जीता है, मुझे खुशी है कि मैंने भारत के लिए यह खिताब जीता।

 

ख़िताब जितने के बाद निष्ठा ने कहा ये पूरी जीत मेरे पेरेंट्स की जीत है जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। ब्यूटी विद टैंलेट निष्ठा को चीन, थाइलैंड, ताइवान, इजरायल, चेक गणराज्य, बेलारूस, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की सुंदरियों ने चुनौती दी लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए निष्ठा ने खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें –यामी गौतम बनी द मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2018 की जूरी सदस्य

निष्ठा की इच्छा है कि आगे वह  वंचित लोगों की मदद करना चाहती है और ये भी कहती है कि इस मदद के लिए अगर उसे अपनी कुछ  सुख-सुविधाएं भी छोड़नी पड़े तो वो उसके लिए भी तैयार है।  वह कहती है कि  डिफरेन्टली एबल्ड लोगों को दया की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल खुद को साबित करने के लिए बराबर मौकों की दरकार है। बता दें कि निष्ठा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वरा कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है और फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के मीथीबाई कॉलेज से एमए कर रही हैं.वह इस  प्रतियोगिता को जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। 

वेब डेस्क IBC24

 

 

 


लेखक के बारे में