शह मात The Big Debate: ‘काफिरों का दिया क्यों लेते हो?’ विजयवर्गीय के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या एमपी में बढ़ने वाला है घमासान?

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement: मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

शह मात The Big Debate: ‘काफिरों का दिया क्यों लेते हो?’ विजयवर्गीय के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या एमपी में बढ़ने वाला है घमासान?

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 22, 2026 / 11:21 pm IST
Published Date: June 22, 2026 11:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं।
  • मंत्री विजयवर्गीय ने अपने बयान में मुसलमानों पर निशाना साधा है।
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है।

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement: भोपाल: यदि मध्यप्रदेश के राजनेताओं के लिए विवादित बयानों का कोई पुरस्कार होता, तो यकीनी तौर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उसके पहले हकदार होते। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियाँ बटोरने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि- यदि मुसलमान हमें काफिर समझते हैं तो हमारी सरकार की बनाई सड़कों पर न चलें,किसी सरकारी योजना का लाभ भी न लें।

इधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस आक्रामक नजर आई। (Kailash Vijayvargiya Controversial Statement) कांग्रेस ने सवाल पूछा कि- क्या सरकारी योजना का पैसा कैलाश जी की जेब से जा रहा है। साथ ही ये भी कहा कि- कैलाश जी मुस्लिम जनता को हेलीकॉप्टर दिलवा दीजिए वो आपकी सड़कों पर नहीं चलेंगे।

लेकिन सवाल ये कि क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ केवल हिन्दुओं को दिलाना चाहते हैं? (Kailash Vijayvargiya Controversial Statement)  सवाल ये कि क्या उनका ये बयान संविधान के खिलाफ नहीं है? सवाल ये भी कि- क्या ऐसे बयानों के ज़रिए वे अपनी पार्टी और RSS के हिंदूवादी नेताओं को ख़ुश करना चाहते हैं? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या सरकार या संगठन कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर कोई आपत्ति जताएगा?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.