Mithun Chakraborty Wallet Stolen: भाजपा के रोड शो मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Mithun Chakraborty Wallet Stolen: एक रैली में मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने उनके

Mithun Chakraborty Wallet Stolen
रांची : Mithun Chakraborty Wallet Stolen: अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती झारखंड के निरसा विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान एक रैली में मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मंच से एक पार्टी सदस्य माइक द्वारा लोगों से कह रहा है कि अगर किसी ने मिथुन दा का पर्स गलती से ले लिया है, तो कृपया उसे वापस कर दें। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मिथुन को उनका पर्स वापस मिला या नहीं।
दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता के समर्थन में निरसा पहुंचे थे। मिथुन ने सोमवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भी एक बड़ा रोड शो भी किया था। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों, खासकर महिलाओं, ने हिस्सा लिया।
Mithun Chakraborty went to Jharkhand for campaigning, and someone stole his wallet! 😭😭😭😭 pic.twitter.com/tVk5wmTPJv
— Prayag (@theprayagtiwari) November 12, 2024
BJP का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे मिथुन चक्रवर्ती
Mithun Chakraborty Wallet Stolen: इस दौरान रोड शो गोपालपुर, रक्खामाइंस और जादूगोड़ा जैसे क्षेत्रों से गुजरा। इसके बाद मिथुन घाटशिला के दाहिगोरा सर्कस मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान मिथुन ने जनता से अपील की कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनी, तो वे फिर से यहां का दौरा करेंगे। उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा, "अगर आप चमत्कार देखना चाहते हैं, तो बीजेपी को वोट दें।"
इसी बीच, मिथुन के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले महीने कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में एक बीजेपी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ भड़काऊ बयान दिए थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे, जो बीजेपी की सदस्यता अभियान को लॉन्च करने पहुंचे थे। पहली एफआईआर बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन में और दूसरी एफआईआर बऊबाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मिथुन के बयान से समाज में अस्थिरता फैल सकती है। बता दें, झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर मतदान 13 और 20 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Mithun Chakraborty's purse stolen during BJP's road show, video goes viral on social media
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm