CLOSED

LIVE Breaking News Update 20 March 2022 पाकिस्तानः सियालकोट में सेना के गोदाम के पास विस्फोट, कैंट एरिया में लगातार सुने गए धमाके

Pakistan: Explosion near army warehouse in Sialkot, continuous blasts heard in Cantt area

LIVE Breaking News Update 20 March 2022 पाकिस्तानः सियालकोट में सेना के गोदाम के पास विस्फोट, कैंट एरिया में लगातार सुने गए धमाके
Modified Date: February 5, 2025 / 08:17 pm IST
Published Date: March 20, 2022 9:54 am IST

पाकिस्तान के सियालकोट कैंटोमेंट इलाके में जोरदार धमाका सुना गया. यहां एक के बाद एक कई विस्फोट हुए. आशंका जताई जा रही है कि यह विस्फोट पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण वाले गोला बारूद डिपो में हुआ है. हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह धमाका पाक सेना के गोला-बारूद डिपो के अंदर हुआ या नहीं.स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना में अभी तक किसी की जान नहीं गई है. वहीं पाकिस्तानी सेना ने अभी तक इस घटना के विवरण की पुष्टि नहीं की है. मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.इधर, सियालकोट की इस घटना पर पाक आईएसपीआर ने कहा कि शॉर्ट सर्किटिंग के कारण यहां एक गोला बारूद शेड में आकस्मिक आग लग गई. तुरंत प्रतिक्रिया के कारण, नुकसान और आग पर काबू पा लिया गया. यहां जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में