Lucknow Coaching Center Fire News: देखते ही देखते आग का गोला बना राजधानी का ये कोचिंग सेंटर, इतने छात्रों की मौत की खबर, कईयों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान
Lucknow Coaching Center Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है।
Lucknow Coaching Center Fire News/Image Credit: X Handle
- लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है।
- आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
- इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है।
Lucknow Coaching Center Fire News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है। बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग में आईटी कंपनी का एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर में भी भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। (Lucknow Coaching Center Fire News) मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस आ गए हैं पर आग इतनी भयंकर है कि अब तक काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इसकी पुष्टि की है।
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak breaks down as he speaks on the Lucknow coaching institute fire incident.
He says, “I have seen 14 bodies with my own eyes.” pic.twitter.com/WuLhFpXIUw
— ANI (@ANI) June 22, 2026
मौके पर आग और धुएं के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। दमकलकर्मी छत से बिल्डिंग की दीवार तोड़कर अंदर घुसे हैं। (Lucknow Coaching Center Fire News) बिल्डिंग में आग लगने की खबर सुनकर कोचिंग कर रहे बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी।
Lucknow Coaching Center Fire News: अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे सीएम योगी
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग की घटना का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हो गए। 23 जून को उन्हें हाथरस और फिर आगरा जाना था, पर अब इन जगहों के दौरे पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
लखनऊ- कोचिंग सेंटर में आग का तांडव- 12 लोगों के अंदर फंसे होने की खबर, DM विशाख अय्यर भी मौके पर मौजूद
Lucknow | Uttar Pradesh | #Lucknow | #UttarPradesh | @lkopolice | @AdminLKO | @Uppolice https://t.co/DduZ4ELsZr
— IBC24 News (@IBC24News) June 22, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bhopal Permanent Witness System: एक ही दिन में 10 FIR में गवाही… पुलिस की इस गजब ‘सेटिंग’ का हुआ भंडाफोड़, परमानेंट गवाहों का खेल जानकर रह जाएंगे हैरान
- Skoda Kodiaq RS SUV: लॉन्च से पहले ही Skoda Kodiaq RS का क्रेज! सिर्फ इतने यूनिट्स के लिए खुली बुकिंग, मौका चूका तो पछताना तय!
- Raipur NSUI Extortion Case : वसूलीबाज निकले छत्तीसगढ़ के ये दो NSUI नेता! इस बात की धमकी देकर ऐंठने वाले थे हजारों रुपए, राजधानी के बड़े क्लब से जुड़ा है कनेक्शन

Facebook


