मैगजीन कवर के फ्रंट में छाए पंकज त्रिपाठी ,डिफरेंट लुक देख फैंस हुए कायल

मैगजीन कवर के फ्रंट में छाए पंकज त्रिपाठी ,डिफरेंट लुक देख फैंस हुए कायल

मैगजीन कवर के फ्रंट में छाए पंकज त्रिपाठी ,डिफरेंट लुक देख फैंस हुए कायल
Modified Date: November 28, 2022 / 10:59 pm IST
Published Date: January 8, 2019 11:41 am IST

मुंबई। पंकज त्रिपाठी के लिए 2018 का साल अब तक का बेस्ट रहा है, उन्होंने नेशनल अवार्ड्स जीते हैं और बड़ी एवं छोटी दोनों स्क्रीनों पर अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। बता दें कि सालों की मेहनत के बाद पंकज को अब वो मुकाम मिल रहा है जो किसी स्थापित कलाकार को मिलता है।उनकी प्रतिभा को अब नई पहचान मिलने लगी है।

बता दें कि उन्हें हाल ही में रिलीज फिल्म स्त्री में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का स्क्रीन अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।अब मल्टी टेलेंटेड अभिनेता पंकज ने अपनी सफलता में एक कदम और आगे बढ़ा लिया है। उन्होंने नए साल की शुरुआत पुरुषों की अग्रणी पत्रिका – ‘द मैन’ के कवर पृष्ठ पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा ली है। प्रभात शेट्टी द्वारा शूट किए गए इस कवर में पंकज ऐसे पोज में हैं जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं दिया। यह उनकी 2019 में सबसे अच्छी तस्वीर मानी जा रही है।

अगर फिल्मों की बात करें तो पंकज के पास साल 2019 में कुछ कमाल की फिल्में हैं, जिनमें सुशांत और जैकलीन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की ड्राइव, नेटफ्लिक्स के सेक्रेड गेम्स का सीजन 2, अमेजन प्राइम के मिर्जापुर का सीजन 2, सलमान खान फिल्म्स की सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित “कागज़” और कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ दिनेश विजान की लुका छुपी मुख्य है।


लेखक के बारे में