CG Vidhasabha Chunav 2023: सत्ता की आस में बैठे बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए साहू समाज के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और महामंत्री
Sheetal Sahu joins Congress: सत्ता की आस में बैठे बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए साहू समाज के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और महामंत्री
Tihar Jail Murder
कवर्धा। Sheetal Sahu joins Congress छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जब से कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। तब से कई नेताओं नाराजगी देखने को मिल रही है। अब नेता दूसरे पार्टियों का रूख बदल रहे हैं। इसी बीच बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। कवर्धा के जिला साहू संघ के अध्यक्ष शीतल साहू ने बीजेपी छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल हो गए है।
Sheetal Sahu joins Congress जानकारी के अनुसार BJP में ओबीसी वर्ग को टीकट नही मिलने से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही साहू समाज के उपाध्यक्ष और महामंत्री भी कांग्रेस का दामन थाम लिए है। इस दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रेसवार्ता कर सभी को कांग्रेस में सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि कवर्धा में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कवर्धा की हाई प्रोफाइल सीट से कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर उम्मीदवार है। तो वहीं बीजेपी ने सक्रिय नेता विजय शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि दोनों को बीच इस बार जबरदस्त चुनावी जंग होगी।

Facebook


