Petrol Diesel Price Today 28 May 2026: पेट्रोल 6 रुपए सस्ता, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, बकरीद पर आई बड़ी खुशखबरी
Petrol Diesel Price Today 28 May 2026: पेट्रोल 6 रुपए सस्ता, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, बकरीद पर आई बड़ी खुशखबरी
Petrol Diesel Price Today 28 May 2026: पेट्रोल 6 रुपए सस्ता, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, बकरीद पर आई बड़ी खुशखबरी / Image: AI Generated
- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती
- डीजल 6.80 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 6 रुपए प्रति लीटर सस्ता
- ईंधन सस्ता होने से महंगाई और ट्रांसपोर्ट खर्च में कमी आने की उम्मीद
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 28 May 2026: एक तरफ दुनिया भर में बढ़ रहें पेट्रोलियम उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान सरकार ने इसका उल्टा करते हुए ईंधन के रेट में भारी कटौती करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला ईद उल अजहा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ सकते हैं
डीजल 7 रुपए सस्ता
Petrol Diesel Price Today 28 May 2026 पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय (पेट्रोलियम डिवीजन) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की कीमत में 6.80 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि पेट्रोल की कीमत में 6 रुपए की कटौती की गई है। रेट कम होने के बाद अब यहां डीजल 402.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि पेट्रोल 403.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि इस महंगाई के दौर में ये छोटी राहत मानी जा रही है। लेकिन सरकार इसे त्योहार से पहले बड़ी राहत के तौर पर देख रही है। नई दरें आज से प्रभावी हो जाएंगी।
महंगाई दरों में भी आएगी कमी
ईंधन की दरों में गिरावट की वजह से महंगाई भी कम होगा, क्योंकि परिवहन लागत सीधे तौर पर सब्जियों,फलों,खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। ईद उल अजहा के समय पकिस्तान में ईंधन की खपत परंपरागत रूप से काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में यह फैसला उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा। हालांकि इसके बावजूद अभी भी पाकिस्तान में तेल की कीमतें बहुत महंगी हैं।
55 प्रतिशत महंगा हुआ ईंधन
बता दें कि पिछले दिनों ईरान-अमेरिका युद्ध कारण जब दुनिया भर में उसका असर देखने को मिला। पाकिस्तान पर इस वैश्विक पेट्रोलियम तंगी का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। मलेशिया के बाद ईरान युद्ध के दौरान पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। युद्ध से पहले पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 93.56 भारतीय रुपए यानी 271.29 पाकिस्तानी रुपए थी, जो युद्ध के बाद 55 प्रतिशत बढ़कर 145.64 भारतीय रुपए यानी 422.30 पाकिस्तानी रुपए हो गई। भारत इस वैश्विक तंगी से सबसे कम प्रभावित होने वाले देशों में रहा। भारत में युद्ध से पहले तेल की कीमतें 101.27 रुपए थी जो महज 4.20 प्रतिशत बढ़ कर 105.13 पर पहुंचा है।
ये भी पढ़ें
- Strait of Hormuz Reopen : क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? अमेरिका-ईरान समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ा अपडेट, सीजफायर से बदल सकते हैं हालात
- White House Shooting News : अमेरिका की सबसे सुरक्षित जगह के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत संभाला मोर्चा
- Aaj ka Rashifal : 24 मई को सूर्योदय के साथ शुरू हुआ कुछ राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम! कुबेर देव की कृपा से रातों-रात बदल जाएगी दुनिया

Facebook


