IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले की टॉपर बनी सोनिया देवड़ा, 95.8 फीसदी अंक लाकर जिले में लहराया परचम, IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले की टॉपर बनी सोनिया देवड़ा, 95.8 फीसदी अंक लाकर जिले में लहराया परचम, IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले की टॉपर बनी सोनिया देवड़ा, 95.8 फीसदी अंक लाकर जिले में लहराया परचम, IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

Swarna Sharda Scholarship 2024

Modified Date: July 18, 2024 / 08:31 pm IST
Published Date: July 18, 2024 8:31 pm IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : भोपालः छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में बड़वानी जिले की छात्रा सोनिया देवड़ा भी शामिल है।

 

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : सोनिया देवड़ा ने 12वीं की परीक्षा में 95.8% लाकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। सोनिया एक छोटे से गांव हरिबड की रहने वाली है। उनके पिता उत्तम देवड़ा पेशे से किसान है। मां गृहणी है। सोनिया एक छोटे से परिवार की बेटी है। जिसमें दादा-दादी माता-पिता बड़ा भाई एवं सोनिया है। सोनिया देवड़ा ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर हायर सेकेंडरी में उच्चतम सफलता प्राप्त की है। सोनिया ने बताया कि वह प्रतिदिन 5 घंटे पढ़ाई करती है और अपने घर पर ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताए गए पढ़ाई के तरीके से प्रतिदिन रिवीजन कर अध्ययन करती है। किसी भी चीज में दुविधा होने पर या कठिनाई होने पर अपने शिक्षकों से अगले दिन उसका समाधान पूछती है। बिना किसी कोचिंग की सहायता से कक्षा 12वीं में राज्य के प्रावीण्य सूची में 500 में से 479 अंक प्राप्त कर राज्य में नवा एवं बड़वानी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।