एक साथ चाँद और सूरज का नज़ारा देखना है तो घूमने जाइये सनमून झील

एक साथ चाँद और सूरज का नज़ारा देखना है तो घूमने जाइये सनमून झील

एक साथ चाँद और सूरज का नज़ारा देखना है तो घूमने जाइये सनमून झील
Modified Date: November 29, 2022 / 06:10 pm IST
Published Date: July 21, 2018 12:49 pm IST

ताइवान। घूमने के शौकीन हर समय नई -नई जगह जाना पसंद करते हैं। अगर आपको प्रकृति का मनमोहक नज़ारा देखना है तो आप एक बार  ताइवान की सनमून झील अवश्य जाए।आप यहां पहुंचेंगे तो आपको धरती का सबसे मनमोहक और खूबसूरत नजारा देखने मिलेगा। तो  आइए जानते हैं इस झील की खासियत .


 

ताइवान की सनमून झील की खूबसूरती के कारण  इसे देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। यहां की खास बात यह है कि इस झील को अगर कोई पूर्व दिशा से देखे तो ये सूरज और पश्चिम दिशा से देखने पर यह आधे चांद की तरह दिखाई देती है।सनमून लेक के  नाम से जानी जाने वाली इस झील के चारों तरफ पेड़ और झाड़ लगे हुए हैं, जिसके कारण यह सूरज-चांद की तरह दिखाई देती है। इसे देखकर लगता है जैसे वाकई में कोई अजूबा देख रहे हो। 


 

वैसे तो हर सीजन में सनमून लेक का नजारा अलग ही होता है लेकिन ठंड के समय इसका नजारा देखते ही बनता है।रात के समय तो यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है खासकर शाम के समय। आप इस लेक के किनारे बने आलीशान होटलों में रूक इस पूरे दिन इस नदी को के रंग और आकार को बदलते हुए देख सकते हैं। इस झील में ज्यादातर न्यूली मैरिड कपल आते हैं  जिसके कारण यह हनीमून लेक और लवर्स लेक के नाम से भी जानी जाती है। 

 

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में