PM Modi Meet President Murmu: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, क्या मंत्रिमंडल में होने वाला है फेरबदल? जानें बैठक के अहम मुद्दे
PM Modi Meet President Murmu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
PM Modi Meet President Murmu/Image Credit: @AHindinews
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
- पीएम मोदी की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
- पीएम और राष्ट्रपति की यह मीटिंग पद्म अवॉर्ड के लिए आयोजित कार्यक्रम से ठीक पहले हुई है।
PM Modi Meet President Murmu: नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी की गई तस्वीरें
राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करने के साथ लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’ (PM Modi Meet President Murmu) अहम बात यह भी है कि पीएम और राष्ट्रपति की यह मीटिंग पद्म अवॉर्ड के लिए आयोजित कार्यक्रम से ठीक पहले हुई है।
Prime Minister Shri @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/shLEkfO3jw
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा
PM Modi Meet President Murmu: इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है। इससे पहले दिन में, केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। (PM Modi Meet President Murmu) कुरियन (65) अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Brijesh Pathak Targeted Akhilesh Yadav: ‘कई लोगों की जान चली गई और वो एसी कमरे में बैठकर कर रहे राजनीति’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस दिग्गज पर साधा निशाना, जानें क्या-क्या कहा
- Chhattisgarh School New Session Update : सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब प्राइवेट स्कूलों की तरह होंगे एडमिशन, नए सत्र को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
- IFS Transfer in MP: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के डीएफओ बदले, एक साथ 17 IFS अफसरों का तबादला

Facebook


