PDS राशन दुकान में प्लास्टिक के चावल मिलने से मचा हड़कंप, BJP नेताओँ ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

बस्तर के चित्रकोट पंचायत के PDS दुकान में मिल रहे चावल में प्लास्टिक के दाने मिलने का मामला सामने आया है..

Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 15, 2021 11:22 pm IST

जगदलपुर। plastic rice in pds shop: बस्तर के चित्रकोट पंचायत के PDS दुकान में मिल रहे चावल में प्लास्टिक के दाने मिलने का मामला सामने आया है..दरअसल हितग्राही ने 4 सितम्बर को 50 किलोग्राम चावल PDS दुकान से लिया था।

ये भी पढ़ें: केंद्र ने न्यायालय से कहा, छह न्यायाधिकरणों में 84 नियुक्तियां, कोई सिफारिश लंबित नहीं

plastic rice in pds shop: हितग्राही का आरोप है कि चावल पकाने के दौरान प्लास्टिक के चावल की पहचान हुई..जिसके बाद हितग्राही ने PDS दुकान में चावल लौटा दिया..मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय BJP नेताओँ ने PDS दुकान में चावल के बोरियो की जांच की और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें: मुठभेड़ में सात सैनिक और पांच आतंकियों की मौत, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त में हुई मुठभेड़


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com