Indian Army New Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, इस दिन संभालेंगे कमान, कई ऑपरेशनों को कर चुके हैं लीड

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, इस दिन संभालेंगे कमान, Lieutenant General Dheeraj Seth next Army Chief

Indian Army New Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, इस दिन संभालेंगे कमान, कई ऑपरेशनों को कर चुके हैं लीड
Modified Date: June 13, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: June 13, 2026 5:03 pm IST

नई दिल्लीः Indian Army New Chief केंद्र सरकार ने शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त करने की घोषणा की। वर्तमान में उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत धीरज सेठ 30 जून को भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जनरल द्विवेदी ने 30 जून 2024 को सेना प्रमुख का पद संभाला था। करीब चार दशक के सैन्य अनुभव वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्होंने सेना की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी सीमा सहित कई संवेदनशील और रणनीतिक इलाकों में कमान संभाली है। वे दक्षिण-पश्चिमी कमान तथा दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ उन चुनिंदा सैन्य अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने पश्चिमी मोर्चे पर दो महत्वपूर्ण ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व किया है। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के अंगोला मिशन में भी योगदान दिया है। सेना मुख्यालय में विभिन्न अहम पदों पर कार्य करने के साथ-साथ क्षमता विकास और आधुनिकीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन किया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।