टाइगर और कृष्णा श्रॉफ ने ओपन किया नया जिम मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देंगे स्टार

टाइगर और कृष्णा श्रॉफ ने ओपन किया नया जिम मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देंगे स्टार

टाइगर और कृष्णा श्रॉफ ने ओपन किया नया  जिम मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देंगे स्टार
Modified Date: November 29, 2022 / 12:34 am IST
Published Date: December 1, 2018 12:24 pm IST

मुंबई। टाइगर और कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने फ़िटनेस से आकर्षित करते आये है, और अब दोनों ने मुंबई में जिम की श्रृंखला का जॉइंट वेंचर शुरू कर दिया है।इसके चलते उन्होंने अपना जिम ओपन किया है। इस जिम की ओपनिंग में टाइगर श्रॉफ के साथ ,कृष्णा श्रॉफ, भारतीय एमएमए टीम के कोच एलन फर्नांडीज, श्रीराम और आयशा श्रॉफ शरीक हुए।ज्ञात हो कि टाइगर और कृष्णा ने मिलकर बांद्रा में पहला जिम खोला है।जिसके बाद वो आगे और भी चैनल जिम खोलने की तैयार में हैं।

ज्ञात हो की इस ओपनिंग इवेंट के दौरान, टाइगर मार्शल आर्ट्स का हुनर दिखाते हुए नज़र आये। कृष्णा और टाइगर दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनूनी है।टाइगर श्रॉफ न केवल अपने नृत्य कौशल के लिए जाने जाते है बल्कि अपनी शानदार शारीरिक काया और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस के लिए भी प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, टाइगर एक योद्धा राजकुमार की तरह बेहद फिट और मजबूत नज़र आते है। जिस सरलता से अभिनेता स्टंट परफॉर्म करते है, चाहे वो हवा में स्प्लिट करना हो या फिर मुक्केबाजी और बैकफ्लिप्स, यह सभी सुपर कूल और बेहद आसान नज़र आता है।कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी टोंड बॉडी की तस्वीरें साझा कर के फ़िटनेस के प्रति लक्ष्य स्थापित करती रहती है।

“बागी 2” की अपार सफ़लता के साथ साल 2018 टाइगर के लिए शानदार वर्ष रहा है। टाइगर श्रॉफ फिलहाल करण जौहर की “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जिसके बाद रितिक रोशन सहित टाइगर यश राज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर में नज़र आएंगे।


लेखक के बारे में