CG Vidhan Sabha Chunav Voting percentage : तीन बजे तक सबसे ज्यादा मोहला मानपुर में 73% मतदान, सबसे कम बीजापुर में 30 फीसदी वोटिंग
CG Vidhan Sabha Chunav Voting %: वहीं बीजापुर में दोपहर 03 बजे तक का रिपोर्ट 30% है लेकिन यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है, अभी भी कई मतदान केन्द्रो में मतदान चल रहा है।
CG Vidhan Sabha Chunav Voting %
CG Vidhan Sabha Chunav Voting percentage : कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से चल रही थी। आज छत्तीसगढ़ में 90 में से 20 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डाल रहे हैं। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कवर्धा में मतदान जारी है इस बीच दोपहर तीन बजे तक मतदान की स्थिति सामने आ गई है। दोपहर 3 बजे तक पंडरिया विधानसभा में 60.40 प्रतिशत और कवर्धा विधानसभा में 63.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।
read more: इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिये पीएलआई के तहत प्रोत्साहन वितरण चौथी तिमाही में: डीपीआईआईटी सचिव
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 3 बजे तक 64.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिनमें पुरुष 69141 = 62.71% और महिला 72538= 66.25% कुल 141679= 64.48% मतदान हुआ है।
वहीं बीजापुर में दोपहर 03 बजे तक का रिपोर्ट 30% है लेकिन यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है, अभी भी कई मतदान केन्द्रो में मतदान चल रहा है।
पूरे 20 विधानसभा की स्थिति की बात करें तो यहं 58 फीसदी के अधिक मतदान दोपहर तीन बजे तक हुआ है। तीन बजे तक 10 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है, वहीं शेष 10 सीटों पर पॉच बजे तक मतदान होना है।
CG Vidhan Sabha Chunav Voting percentage
रायपुर- दोपहर 3 बजे तक वोटिंग परसेंट
अंतागढ़- 65.67%
बस्तर- 65.20%
भानुप्रतापपुर- 68.50%
बीजापुर- 30%
चित्रकोट- 56.90%
दंतेवाड़ा- 51.90%
डोंगरगांव- 62.80%
डोंगरगढ़- 61.20%
जगदलपुर- 60.75%
कांकेर- 68%
कवर्धा- 63.03%
केशकाल- 60.11%
खैरागढ़- 64.48%
खुज्जी- 67.07%
कोंडागांव- 69.03%
कोंटा- 50.12%
मोहला-मानपुर- 73%
नारायणपुर- 53.55%
राजनांदगांव- 62%
पंडरिया- 60.40%

Facebook


