छत्तीसगढ़ के तीरथगढ़ की सफेद धारा आकर्षण का केंद्र
छत्तीसगढ़ के तीरथगढ़ की सफेद धारा आकर्षण का केंद्र
तीरथगढ़ के झरने छत्तीसगढ़ राज्य में जगदलपुर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। जी बस्तर जिले के अंतर्गत आता है।इसकी ऊँचाई 300 फुट है.इसके अंदर तीन धाराएँ बहती है।जिसका जलस्रो कांगेर नदी है।अत्यधिक ऊंचाई से भीषण गर्जना के साथ गिरती सफ़ेद रंग की जलधारा यहां आए पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है।

तीरथगढ़ के झरने छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में कांगेर घाटी पर स्थित हैं। कांगेर घाटी के जादूगर के नाम से मशहूर तीरथगढ़ झरने भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से हैं।छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे जलप्रपात में इसे गिना जाता है। यहां 300 फुट ऊपर से पानी नीचे गिरता है।कांगेर और उसकी सहायक नदियां ‘मनुगा’ और ‘बहार’ मिलकर इस सुंदर जलप्रपात का निर्माण करती हैं।

विशाल जलराशि के साथ इतनी ऊंचाई से भीषण गर्जना के साथ गिरती सफ़ेद रंग की जलधारा यहां आए पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है।तीरथगढ़ जलप्रपात को देखने का सबसे अच्छा समय वर्षा के मौसम के साथ-साथ अक्टूबर से अप्रैल तक का है.
web team IBC24

Facebook


