CLOSED

Today Breaking News And Live Updates 08 Feb 2026: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार, कहा- भूपेश सरकार ने माओवाद को प्रश्रय दिया था

Today Breaking News And Live Updates 08 Feb 2026: ऑर्गेनाइजर कॉन्क्लेव 2026 का व्याख्यान शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर रहे संबोधन, देखें लाइव

Today Breaking News And Live Updates 08 Feb 2026: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार, कहा- भूपेश सरकार ने माओवाद को प्रश्रय दिया था

Today Breaking News And Live Updates 08 Feb 2026/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 8, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: February 8, 2026 9:07 am IST

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। ऑर्गेनाइजर कॉन्क्लेव 2026 का व्याख्यान शुरू हो गया। कॉन्क्लेव में ⁠केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा की भूपेश सरकार ने माओवाद को प्रश्रय दिया था। रमन सिंह के समय खूब विकास हुआ था

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। ऑर्गेनाइजर कॉन्क्लेव 2026 का व्याख्यान शुरू हो गया। कॉन्क्लेव में ⁠केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधन कर रहे है। इस दौरान सीएम साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद है।

रायपुर:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। दौरे के तहत आज वे रायपुर के एक निजी होटल में विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं।

नक्सल मुद्दे पर अमित शाह की अहम बैठक

सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। कार्यक्रम के अनुसार पहली विभागीय समीक्षा बैठक 11 बजे से 12:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी समीक्षा बैठक 12:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया है

भोजन अवकाश के बाद शाम 3 बजे से 4:15 बजे तक LWE (वामपंथी उग्रवाद) प्रभावित क्षेत्रों को लेकर विशेष समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इन बैठकों में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।