शह मात The Big Debate: सेहत का सुप्रीम ध्यान… हर मर्ज का पूरा निदान, हेल्थ सेक्टर के विकास में जुटी सरकार, आखिर विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल?
MP Health Sector News: डॉ. मोहन यादव के अगुवाई में सरकार का फोकस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर है।
MP Health Sector News/Image Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
- डॉ. मोहन यादव के अगुवाई में सरकार का फोकस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर है।
- आयुष पद्धति को भी चिकित्सा शिक्षा, वेलनेस और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।
MP Health Sector News: भोपाल: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अगुवाई में सरकार का फोकस एक ओर मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशियलिटी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर है, तो दूसरी तरफ आयुष पद्धति को भी चिकित्सा शिक्षा, वेलनेस और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।
इसी कड़ी में आज भोपाल में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। (MP Health Sector News) जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष क्षेत्र से जुड़ी कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया और आयुर्वेद की उपयोगिता पर जोर देते हुए आने वाले वक्त में स्वास्थ्य सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करने का दावा किया।
MP Health Sector News: एमपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 5 से बढ़कर 33 हो चुकी है, जबकि आयुष के क्षेत्र में 1,773 औषधालय, 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 58 आयुष विंग संचालित हैं। जहां एक तरफ मोहन सरकार हेल्थ सेक्टर के विकास में जुटी है, तो विपक्ष आरोप लगा रहा है कि हेल्थ सेक्टर का बुरा हाल है। जबकि बीजेपी दावा कर रही है कि लोगों को जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Gorakhpur Crime News: ‘पहले अश्लील फिल्में देखता था पति.. फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव!’.. थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती
- The Paradise Advance Booking Collection: सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में की इतने करोड़ की कमाई, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
- CG News: हटी नक्सलवाद की काली छाया तो खिलखिलाया बस्तर, साय सरकार की नीतियों से पर्यटन को मिली रफ्तार, बढ़े रोजगार के अवसर

Facebook


