Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: बस्तर पंडुम के समापन समारोह से लौटे सीएम साय, इस वर्ष बस्तर पंडुम में शामिल हुए 54000 लोग
Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: बस्तर पंडुम के समापन समारोह से लौटे सीएम साय, इस वर्ष बस्तर पंडुम में शामिल हुए 54000 लोग
Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026/Image Source: IBC24 File
Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: रायपुर : बस्तर पंडुम के समापन समारोह से लौटे सीएम साय। सीएम साय ने बताया की इस वर्ष बस्तर पंडुम में 54000 लोग शामिल हुए थे वहीँ पिछले साल 47000 लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा की यह बताता है छत्तीसगढ़ के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने बताया की नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं
Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही में विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है। दो दिन कार्यवाही स्थगित रहने के बाद आज फिर कार्यवाही शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जैसे ही सदन में बोलना चालु किया, तो स्पीकर ओम बिड़ला ने उन्हें टोक दिया। इसके बाद सदन में माहौल गरमा गया और विवाक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को स्पीकर ओम बिरला ने 10 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।
Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: जगदलपुर: बस्तर की लोक-संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में संपन्न हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिलहुई, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहें। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया है, जिसका आज औपचारिक समापन हुआ।
जगदलपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव में होंगे शामिल #Chhattisgarh #AmitShah #BastarPandum@AmitShah @BJP4CGState | Chhattisgarh | Amit Shah | Bastar Pandumhttps://t.co/XbgRkcRna3
— IBC24 News (@IBC24News) February 9, 2026
Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: नई दिल्ली: पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का दूसरा सत्र आज हो रहा है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का लाइव प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जा रहा है, और इसे शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित किया जा रहा है ताकि हर छात्र आसानी से इसमें शामिल हो सके। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

Facebook


