CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026: RCB ने 2 विकेट से जीता मैच, आखिरी गेंद पर मुंबई को चटाई धूल

Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026: RCB ने 2 विकेट से जीता मैच, आखिरी गेंद पर मुंबई को चटाई धूल

Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026: RCB ने 2 विकेट से जीता मैच, आखिरी गेंद पर मुंबई को चटाई धूल

RCB vs MI Match Update/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 10, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: May 10, 2026 9:26 am IST

रायपुर: RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur: आईपीएल 2026 में आज रविवार10 मई को डबल हेडर दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर शुरू होगा। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी।

पिछले मैच में आरसीबी (RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur) को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 9 रन से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि मुंबई को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के खिलाफ ही 6 विकेट से हार मिली थी। आज के इस मैच में ये दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगी।

किस टीम का पलड़ा है भारी?

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। आरसीबी की टीम को कुल 16 मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान खेलते हुए एमआई की टीम को कुल 19 मैचों में जीत हासिल हुई है। आईपीएल 2026  में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया है। उस मैच को आरसीबी की 18 रनों से जीत लिया था।

जानिए रायपुर की पिच रिपोर्ट

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की (RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur) पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। जिससे बड़े शॉट लगाना आसान होता है। लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है। मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिल सकती है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा का मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार, 10 मई को रायपुर में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

कब और कहां देखें यह मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।


असम
: असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पर्यवेक्षक के तौर पर गुवाहाटी पहुंचकर नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया गया है। असम के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

चेन्नई : Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026 : तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में जोसेफ विजय के साथ उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों ने भी राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

चेन्नई : Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026 तमिलनाडु की राजनीति में पिछले पांच दिनों से जारी अनिश्चितता के बादल आखिरकार छंट गए हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होंगे। शपथ से पहले कार्यक्रम स्थल पर विजय पहुंच चुके है। उन्होंने राज्य के लिए मंत्रियों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले नौ व्यक्तियों की सूची की सिफारिश की है। जिनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज,के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमण, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके. प्रभु, . सेल्वी एस. कीर्तन शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें :

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..