RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur: आज रायपुर में आमने-सामने होंगे रोहित-विराट, आरसीबी या मुंबई कौन मारेगा बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट समेत पूरी डिटेल्स
RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur: आज रायपुर में आमने-सामने होंगे रोहित-विराट, आरसीबी या मुंबई कौन मारेगा बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट समेत पूरी डिटेल्स
RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur/Image- AI Generated File
- रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज RCB और MI के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा
- विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहने वाली है
- दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी।
RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur: आईपीएल 2026 में आज रविवार10 मई को डबल हेडर दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर शुरू होगा। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी।
पिछले मैच में आरसीबी (RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur) को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 9 रन से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि मुंबई को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के खिलाफ ही 6 विकेट से हार मिली थी। आज के इस मैच में ये दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगी।
किस टीम का पलड़ा है भारी?
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। आरसीबी की टीम को कुल 16 मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान खेलते हुए एमआई की टीम को कुल 19 मैचों में जीत हासिल हुई है। आईपीएल 2026 में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया है। उस मैच को आरसीबी की 18 रनों से जीत लिया था।
जानिए रायपुर की पिच रिपोर्ट
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की (RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur) पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। जिससे बड़े शॉट लगाना आसान होता है। लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है। मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिल सकती है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा का मौसम?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार, 10 मई को रायपुर में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
कब और कहां देखें यह मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


