Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, मची अफरातफरी
Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, मची अफरातफरी
Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026
नोएडा। Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026 उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है, यहां देर रात स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की जलकर (9 people killed in bus accident) मौत हो गई। कई यात्री घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। हादसे (Noida Bus Fire) के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद बस में अफरा तफरी और सड़क पर चीख पुकार मच गई।
नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी बस, 35 यात्री थे सवार
UP Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, 35 यात्रियों को ले जा रही बस ग्रेटर नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी, दयानतपुर गांव के पास बस में आग लग गई। जिस समय ये हादसा हुआ बस में तकरीबन 35 यात्री थे, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कुछ यात्री आग तेजी से फैलने के कारण अंदर ही फंस गए और जलकर मौत हो गई।

Facebook


