CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 25 June 2026: राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला.. BNS की धाराओं के तहत अयोध्या में दर्ज कराई गई FIR..

Today Live Breaking News and Updates 25 June 2026: अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज, एसआईटी रिपोर्ट के बाद जांच तेज हुई।

Today Live Breaking News and Updates 25 June 2026: राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला.. BNS की धाराओं के तहत अयोध्या में दर्ज कराई गई FIR..

Today Live Breaking News and Updates 25 June 2026

Modified Date: July 27, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: June 25, 2026 9:09 am IST

Today Live Breaking News and Updates 25 June 2026 : अयोध्या: धर्मनगरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दावा किया है कि, कथित चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है। हालाँकि एफआईआर में किन लोगों के नाम शामिल है, यह साफ नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वही दो दिन पहले एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी जाँच रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, राज्य की योगी सरकार इस मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक़ श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या में एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथिमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 306, 316(5), 317(4) ,317(5), 61 और 3(5) के तहत पंजीबद्ध की गई है।


लखनऊ: Today Live Breaking News and Updates 25 June 2026 आगामी चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सूची जारी की है। इसमें पूर्व मंत्री सुरेश सिंह राणा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह समेत 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य और अभिजात मिश्रा को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी भी महामंत्री बनाए गए। प्रदेश संगठन में कई नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। छह क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा हुई। पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर और अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी अवधेश द्विवेदी को मिली। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक बनाया गया। युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सरोज कुशवाह को सौंपी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।