Vande Bharat: भारत के नाम, ‘इंसाफ’ पर संग्राम!… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उमड़ रहा जनसैलाब, क्या पूरी होगी महापंचायत की मांग?

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी की मौत को लेकर परिवार और समर्थक सवाल उठा रहे हैं। हर तरफ एक ही मांग सुनाई दी भरत तिवारी को न्याय दो।

Vande Bharat: भारत के नाम, ‘इंसाफ’ पर संग्राम!… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उमड़ रहा जनसैलाब, क्या पूरी होगी महापंचायत की मांग?

Bharat Tiwari Encounter Case/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 24, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: June 24, 2026 11:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भरत तिवारी की मौत को लेकर परिवार और समर्थक सवाल उठा रहे हैं।
  • हर तरफ एक ही मांग सुनाई दी भरत तिवारी को न्याय दो।
  • कथावाचकों ने भी भरत के एनकांटर पर सवाल उठाए।

Bharat Tiwari Encounter Case: नई दिल्ली: भोजपुर के बिलौटी गांव से उठी एक आवाज अब बिहार की सरहदें पार करती दिखाई दे रही है। भरत तिवारी की मौत को लेकर परिवार और समर्थक सवाल उठा रहे हैं। आरा में हुई महापंचायत में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि गांव से लेकर हाईवे तक सिर्फ एक ही मांग सुनाई दी भरत तिवारी को न्याय दो। समर्थकों का दावा है कि भरत तिवारी गांव की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे और उसी आवाज को दबा दिया गया। आवाज सड़कों के साथ कथामंचों से भी गूंजी। कथावाचकों ने भी भरत के एनकांटर पर सवाल उठाए।

भरत तिवारी की मौत अब सिर्फ भोजपुर का मुद्दा नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर लगातार अभियान चल रहे हैं। (Bharat Tiwari Encounter Case) आगरा से लेकर बलरामपुर तक रैलियां और ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

उधर इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है, तो सरकार न्यायिक जांच का भरोसा दे रही है।

फिलहाल बिलौटी गांव में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ एक संदेश जरूर दे रही है कि जिस शख्स को गुनहगार और जिसके आवाज को गलत समझा गया उसके पीछे अब हजारों आवाजें खड़ी हो चुकी हैं। (Bharat Tiwari Encounter Case)  अब सवाल ये है कि ये आवाजें भरत को न्याय दिला पाएंगी या सत्ता के सामने ये भीड़ का संघर्ष भी भरत की तरह ही दम तोड़ देगा ?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.