BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News Live Update 28 April 2025: बड़े ऑपरेशन का बड़ा असर, इधर दहशत में 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तो उधर माओवादियों ने फिर सरकार को लिखा पत्र, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News Live Update 28 April 2025: बड़े ऑपरेशन का बड़ा असर, इधर दहशत में 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तो उधर माओवादियों ने फिर सरकार को लिखा पत्र, जानें …

tikesh KumarUpdated on 28 Apr 2025 | 11:56 pm
Today News Live Update 28 April 2025: बड़े ऑपरेशन का बड़ा असर, इधर दहशत में 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तो उधर माओवादियों ने फिर सरकार को लिखा पत्र, जानें देशभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार वितरण समारोह

Today News Live Update 28 April 2025: राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर 71 विभूतियों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति चार हस्तियों को पद्म भूषण और दस को पद्म विभूषण से नवाजेंगी, जबकि 57 व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह का दूसरा चरण अगले महीने आयोजित होगा, जिसमें शेष 68 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 13 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी मोटर्स के ओसामु सुजुकी और वरिष्ठ राजनेता मनोहर जोशी के नाम प्रमुख हैं। इस बार पद्म पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं और 10 विदेशी नागरिक, एनआरआई, पीआईओ तथा ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति भी शामिल हैं। सम्मानित व्यक्तियों की पूरी सूची नीचे दी गई है।

Read More : Petrol Diesel Price Today News: 7 रुपए महंगा हुआ डीजल, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आई झटका देने वाली खबर

आज 26 राफेल फाइटर जेट की डील

Today News Live Update 28 April 2025: पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच, सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच राफेल एम (रफाल) मरीन फाइटर जेट्स की डील बेहद अहम है। यह सौदा करीब 63 हजार करोड़ रुपये का है। नए विमानों की आपूर्ति के बाद भारत के पास अब राफेल विमानों की संख्या 62 हो जाएगी। पहले यह तय हुआ था कि इस सौदे पर फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू हस्ताक्षर करेंगे, लेकिन हाल ही में पहलगाम नरसंहार के बाद उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। हालांकि, सौदा टलने की संभावना नहीं है। अब, फ्रांस के दिल्ली स्थित राजदूत भारत की ओर से इस डील पर हस्ताक्षर करेंगे। राफेल एम फाइटर जेट्स के सौदे पर सोमवार को मुहर लगेगी। इस सौदे के तहत भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन वर्जन विमानों का समझौता होगा। फ्रांस के राजदूत और भारत के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस पर हस्ताक्षर करेंगे। इस महीने की 9 तारीख को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने इस सौदे को मंजूरी दी थी।

Read More : Pakistan Bullet Train News: खाने को दाना नही.. कर्ज से चल रहा मुल्क और अब चलाएंगे हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन, पाकिस्तान के इस ऐलान पर छूट जाएगी आपकी हंसी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज

Today News Live Update 28 April 2025: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में प्रमुख विषय पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा होगी। विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा जिसमें इस हमले की कड़ी निंदा की जाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस हमले पर विधानसभा में जवाब देंगे और इस घटना के बाद सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की दुखद मौत हो गई थी, जिसने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया। विधानसभा सत्र में यह मुद्दा केंद्र बिंदु बनेगा और सरकार के प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ राज्य सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

28 Apr 2025 | 7:55 pm

MP Hindi News: महामंडलेश्वर अजय रामदास गिरफ्तार

छिंदवाड़ा-
महामंडलेश्वर अजय रामदास गिरफ्तार
छग की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उईके ने कहा
उनके लेटर हेड पर फर्जी तरीके से पत्र लिखा गया था
छग के विधायकों और कई लोगों को पत्र लिखा गया था
2019 में रायपुर और भोपाल पुलिस में शिकायत की गई थी
मामले में पुलिस ने जांच की है

28 Apr 2025 | 7:47 pm

MP Hindi News: 3 व्यापारियों ने की युवक की पिटाई

श्योपुर-
3 व्यापारियों ने की युवक की पिटाई
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश गली की घटना

28 Apr 2025 | 7:36 pm

IFS Transfer News: 35 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के DFO का ट्रांसफर हुआ

35 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर

कई जिलों के DFO का ट्रांसफर हुआ

वन विभाग ने जारी किया आदेश

28 Apr 2025 | 7:07 pm

Raipur Weather Update: राजधानी में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवा के साथ हुई बारिश

रायपुर ब्रेकिंग,

राजधानी में मौसम का मिजाज बदला,

तेज हवा के साथ हुई बारिश ,

तेज हवा में आमानाका ओवर ब्रिज का बिजली का पोल गिरा ,

28 Apr 2025 | 6:59 pm

Bhilai News: स्वीमिंग के नेशनल प्लेयर्स को प्रेक्टिस करने से रोका

भिलाई-
स्वीमिंग के नेशनल प्लेयर्स को प्रेक्टिस करने से रोका
पेरेंट्स के सामने की गाली-गलौज
बच्चो को परेशान करने बदला टाइमिंग
दोपहर में दिया प्रेक्टिस का टाइम
BSP के लिए कई मेडल जीते है प्लेयर्स
भिलाई क्लब के ट्रेजरर और DGM का कारनामा

28 Apr 2025 | 6:51 pm

Raipur News: लक्षिता मीरानिया की पढ़ाई का खर्च उठाएगी स्कूल प्रबंधन

रायपुर ब्रेकिंग

लक्षिता मीरानिया की पढ़ाई का खर्च उठाएगी स्कूल प्रबंधन

स्वर्गीय दिनेश मीरानिया की बेटी है लक्षिता

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए थे स्वर्गीय दिनेश मीरानिया

कक्षा 9 से 12 तक सारा खर्च स्कूल प्रबंधन वहन करेगा

Rkc स्कूल की छात्रा है लक्षिता

टी एस सिंहदेव ने दी जानकारी

28 Apr 2025 | 6:40 pm

Naxali News: फिर आया नक्सलियों का नया पत्र

जगदलपुर

फिर आया नक्सलियों का नया पत्र

केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने जारी किया पत्र

सरकार से निसर्त शांति वार्ता की पेशकश

कहा सरकार बताए समयाविधि युद्ध विराम कर शांति वार्ता की बातचीत करें

28 Apr 2025 | 6:15 pm

CG Weather: सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, उदयपुर इलाके में हो रही तेज बारिश

अंबिकापुर-
सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज
उदयपुर इलाके में हो रही तेज बारिश
कई इलाकों में ब्लैक आउट

28 Apr 2025 | 6:11 pm

Harda News: मरीज को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया भोपाल

हरदा-
मरीज को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया भोपाल
2 दिन पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल

28 Apr 2025 | 6:10 pm

Gariyaband News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

गरियाबंद-
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
मैनपुर और देवभोग के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
MLA जनक ध्रुव के नेतृत्व में बिजली दफ्तर का किया घेराव

28 Apr 2025 | 6:07 pm

MP News: कबाड़ दुकान में मिला चोरी का सामान

सिंगरौली- कबाड़ दुकान में मिला चोरी का सामान
NCL कोयला खदान से चोरी हुई सामान बरामद
लोहा, कॉपर, तांबा, समेत मोटर पार्ट्स बरामद
कबाड़ दुकान संचालक मौके से फरार, तलाश जारी
मोरवा और नवानगर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

28 Apr 2025 | 5:59 pm

Jabalpur News: वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो नेता से मारपीट मामला

जबलपुर-
वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो नेता से मारपीट मामला
SP ने तिलवारा थाने के 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
हेड कांस्टेबल जय शंकर चौहान, कांस्टेबल अजय बघेल सस्पेंड
शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने की थी मारपीट
BJYM नेता पवन शर्मा ने उच्च अधिकारियों से की थी शिकायत

28 Apr 2025 | 5:57 pm

Delhi News: पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी

दिल्ली-
पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का X पर पोस्ट
CWC, राहुल गांधी, और खरगे का बयान ही अधिकारिक स्टैंड

28 Apr 2025 | 5:47 pm

Chhindwara News: महामंडलेश्वर अजय रामदास गिरफ्तार

छिंदवाड़ा- महामंडलेश्वर अजय रामदास गिरफ्तार
छग पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में की कार्रवाई
छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई
पुलिस आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

28 Apr 2025 | 5:36 pm

Bahraich News: नेपाल के साथ सीमावर्ती इलाकों में 89 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं

बहराइच (उत्तर प्रदेश): एसपी बहराइच आर.एन. सिंह ने बताया, “नेपाल के साथ सीमावर्ती इलाकों में 89 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। इस अभियान में चिन्हिकरण की कार्रवाई भी साथ-साथ चल रही है। विधिपूर्ण तरीके से संचालित नहीं किए जा रहे मदरसों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आज 3 मदरसे सील किए गए हैं।”

 

28 Apr 2025 | 5:33 pm

Rajgarh News: CM डॉ मोहन यादव पहुंच राजगढ़

राजगढ़-
CM डॉ मोहन यादव पहुंच राजगढ़
सारंगपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
कई विकास कार्यों की सौगात देंगे CM

28 Apr 2025 | 4:59 pm

Gwalior News: भाजपा जिस तरह से बाबा साहब द्वारा बनाए हुए संविधान को तार-तार कर रही है: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): ‘संविधान बचाओ अभियान’ पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “भाजपा जिस तरह से बाबा साहब द्वारा बनाए हुए संविधान को तार-तार कर रही है चाहे वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपनी ईडी को छोड़ना हो, चाहे आरक्षण समाप्त करनी की चीज़े हो…भाजपा जिस तरह से संविधान को तार-तार कर रही है उसके खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है और हम लगातार ये करते रहेंगे।”

 

 

28 Apr 2025 | 4:47 pm

Srinagar News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 90% बुकिंग कैंसिल हो चुकी है: अभिनेता अतुल कुलकर्णी

श्रीनगर: अपने पहलगाम और श्रीनगर दौरे पर अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद 90% बुकिंग कैंसिल हो चुकी है और आतंकीवादियों का ये संदेश था कि अगर आप पर्यटक हैं तो आप कश्मीर घूमने न जाए। तो मैंने सोचा कि कश्मीर मेरा है और ये देश मेरा है तो मैं क्यों न जाऊं, मैं जरूर कश्मीर जाऊंगा और मुझे यहां आकर ये लोगों से कहना होगा…इसलिए मैं बाकि देशवासियों से कहना चाहता हूं कि हमें यहां आना चाहिए क्योंकि अगर हम नहीं आए तो आतंकवादियों का उद्देश्य सफल हो जाएगा। हम उन्हें जीतने नहीं दे सकते हैं। ये पहली बार हुआ है कि उन्होंने कश्मीर से पूरे देश और दुनिया को संदेश या धमकाया है कि आप लोग यहां न आए। तो 6 लोग आकर 140 करोड़ लोगों को धमकाएंगे तो ऐसा तो नहीं हो सकता है। हम नहीं डरेंगे…मैं सभी से अपील करूंगा आप सब यहां जरूर आए।’

उन्होंने आगे कहा, “मैं यहां पर कोई पर्सनल सिक्योरिटी नहीं लेकर आया हूं मैं अपने 2-3 दोस्त के साथ यहां आया हूं। मेरी कोई शूटिंग यहां नहीं चल रही है और न कोई फिल्म रिलीज होने वाली है जिसके पब्लिसिटी के लिए मैं यहां आया हूं। ऐसा कोई ट्रैवल एजेंसी भी नहीं जिसने मुझे यहां आने के लिए पैसे दिए हो क्योंकि हम फिल्म वाले है तो तुरंत लोग कुछ न कुछ सोच लेते हैं…बिल्कुल यहां सुरक्षित माहौल है 90% लोगों ने बुकिंग कैंसिल कर दी लेकिन 10% लोग यहां पर और वे अपने घर वालों को बता रहे हैं कि वह सुरक्षित हैं और वे बहुत अच्छी तरह घूम रहे हैं तो ये 10% जल्द ही 100% हो जाए…’

 

28 Apr 2025 | 4:39 pm

Gwalior News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर पलटवार

ग्वालियर
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर पलटवार,
ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर बोल….
आप देखिए, इनके समय में जब इंदिरा गांधी जिंदा थी, तो एक आवाज हर स्टेशन पर आती थी, को अटैची मिले, संदिग्ध वस्तु मिले तो सूचना देना, पहले आंतकी सीने पर गोली मारते थे,
पहलगाम की घटना अपवाद स्वरूप हुई है, इसका बड़ा जबाब मोदी सरकार जरूर देगीं- प्रधुम्न सिंह तोमर

28 Apr 2025 | 4:25 pm

Bhilai News: जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार

भिलाई-
जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश
9 जुआरियों को किया गिरफ्तार
करीब डेढ़ लाख रुपए नगद जब्त
10 से अधिक मोबाइल, 4 बाइक भी जब्त
3 अलग-अलग थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

28 Apr 2025 | 4:10 pm

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक पर चाकुओं से हमला

इंदौर : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक पर चाकुओं से हमला

कैब ड्राइवर से हुआ था मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक रवि विजयवर्गीय का विवाद

विवाद के दौरान कैब ड्राइवर ने रवि विजयवर्गीय पर चाकू से हमला कर दिया

चाकू के तीन घाव लगे है रवि विजयवर्गीय को, इलाज के लिए अस्पताल के जाया गया

पुलिस ने आरोपी कैब चालक शैलेश अहिरवार को किया गिरफ्तार

बच्चों के लिए घर से स्टेशन जाने के लिए रवि विजयवर्गीय ने बुक की थी कैब

ज्यादा लगेज होने को लेकर हुआ था विवाद, जिसमें रवि विजयवर्गीय को चालक ने चाकू मार दिए

पलासिया थाना क्षेत्र का मामला

28 Apr 2025 | 4:10 pm

Mahasamund News: तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

महासमुंद-
तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
बारिश के साथ जमकर गिरे ओले
किसानों के फसल पर पड़ेगा प्रभाव
लोगों को गर्मी से मिली राहत

28 Apr 2025 | 4:10 pm

Bhilai News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

भिलाई- सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बुजुर्ग
नेशनल हाइवे पर चरोदा के पास हुआ हादसा
ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

28 Apr 2025 | 3:58 pm

Shimla News: ये विषय राजनीति का नहीं है, ये विषय देश की आंतरिक सुरक्षा का है: मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला (हिमाचल प्रदेश): पहलगाम आतंकी हमले पर हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “ये विषय राजनीति का नहीं है। ये विषय देश की आंतरिक सुरक्षा का है। कांग्रेस की CWC की बैठक में भी ये बात कही गई है कि इस विषय पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और सरकार के साथ खड़ी है। लेकिन लोगों में आक्रोश है। मामला NIA ने अपने हाथ में लिया है इसलिए ये भी देखना होगा कि इतना बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर कैसे हुआ…”

#WATCH शिमला (हिमाचल प्रदेश): पहलगाम आतंकी हमले पर हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “ये विषय राजनीति का नहीं है। ये विषय देश की आंतरिक सुरक्षा का है। कांग्रेस की CWC की बैठक में भी ये बात कही गई है कि इस विषय पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और सरकार के साथ… pic.twitter.com/tqsFyd7Mcf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025

28 Apr 2025 | 3:47 pm

Indore News: देवास रेप पीड़िता को इंदौर के MYH हॉस्पिटल में किया भर्ती

इंदौर : देवास रेप पीड़िता को इंदौर के MYH हॉस्पिटल में किया भर्ती…

भोराला थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता रात से थी गायब…

पीड़िता से मिलने बीजेपी विधायक राजेश सोनकर भी पहुंचे…

MYH हॉस्पिटल में पीड़िता का इलाज़ जारी…

28 Apr 2025 | 3:45 pm

Bilaspur News: बिजली खंभे में लगी आग

बिलासपुर- बिजली खंभे में लगी आग
मौके पर मौजूद लोगों ने बुझाई आग
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में हुई घटना

28 Apr 2025 | 3:44 pm

Pendra News: राज्यपाल रमेन डेका का दो दिवसीय दौरा

पेंड्रा-
राज्यपाल रमेन डेका का दो दिवसीय दौरा
शाम 4 30 बजे पहुंचेगे पेंड्रा रोड रेल्वे स्टेशन
दुर्ग- निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पहुंचेगे
कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

28 Apr 2025 | 3:44 pm

Mandsaur News: कार कुएं में गिरने का मामला

मंदसौर
कार कुएं में गिरने का मामला
हादसे में 12 लोगों की हुई थी मौत
4 लोगो को जिंदा बचाने वाले की संवेदना व्यक्त की
सीएम मोहन यादव ने की संवेदना व्यक्त
मृतक मनोहर सिंह को सम्मान देंगे-सीएम
परिवार के किसी भी एक सदस्य सरकारी नौकरी देने की बात कही

28 Apr 2025 | 3:43 pm

Jabalpur News: महिलाओं ने शराब दुकान का विरोध

जबलपुर –
महिलाओं ने शराब दुकान का विरोध
जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर किया चक्काजाम
समझाइश के बाद चक्काजाम खुलवाया
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची

28 Apr 2025 | 3:12 pm

Ambikapur News: नगर निगम की सामान्य सभा शुरू

अंबिकापुर- नगर निगम की सामान्य सभा शुरू
नई निगम सरकार की पहली सामान्य सभा हो रही आयोजित
काली पट्टी पहनकर पहुंचे विपक्षी पार्षद
महापौर के बयान को लेकर जताया विरोध
महापौर बनते ही मंजूषा भगत ने दिया था विवादित बयान
खुद को बताया था पहली हिन्दू महापौर

28 Apr 2025 | 3:12 pm

Bijapur News: छग- तेलंगाना बॉर्डर पर अलग-अलग क्षेत्रों में फायरिंग की खबर

बीजापुर- ऑपरेशन अपडेट
छग- तेलंगाना बॉर्डर पर अलग-अलग क्षेत्रों में फायरिंग की खबर
बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर के 2 और पहाड़ियों में फायरिंग और ब्लास्टिंग की खबर
पेरमपल्ली और सेमलडोडी के पहाड़ियों में सुबह से फायरिंग की खबर
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सातवें दिन भी लागातार जारी
कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा की पहाड़ी पर जवान तैनात
नक्सली कमांडर हिडमा, देवा और दामोदर जैसे टॉप नक्सलियों के छुपे होने की आशंका

28 Apr 2025 | 3:12 pm

Shivpuri News: पटवारी को 3 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिवपुरी
पटवारी को 3 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार
लोकायुक्त ग्वालियर ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नकल में नाम सुधारने के एवज में मांगे थे पैसे
खनियांधाना तहसील क्षेत्र का मामला

28 Apr 2025 | 3:11 pm

Jabalpur News: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

जबलपुर
4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
अज्ञात आरोपी ने किया दुष्कर्म
गंभीर हालत में खेत में मिली मासूम
मासूम को अस्पताल में कराया भर्ती
गांव में ही शादी में जाने के लिए निकली थी मासूम
मझगवां थाना क्षेत्र का मामला

28 Apr 2025 | 3:10 pm

Jabalpur News: वाहन चेकिंग के दौरान अधिवक्ता और पुलिस कर्मी में विवाद का मामला

जबलपुर

वाहन चेकिंग के दौरान अधिवक्ता और पुलिस कर्मी में विवाद का मामला

वकीलों ने किया एसपी ऑफिस का घेराव कर जताया विरोध

साथी अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से नाराज़ है वकील

पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को जांच कर कार्यवाई करने का दिया भरोसा

कल वाहन चेकिंग के दौरान वकील और पुलिस कर्मी में हुआ था विवाद

28 Apr 2025 | 3:10 pm

Jabalpur News: नशीले इंजेक्शन बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर – नशीले इंजेक्शन बेचते दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के पास से 100 नशीले इंजेक्शन बरामद
क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस की कार्रवाई

28 Apr 2025 | 3:10 pm

Raipur News: CM विष्णु देव साय ने गृह विभाग की बैठक की

CM विष्णु देव साय ने गृह विभाग की बैठक की

कर्रेगुट्टा पहाड़ में जारी नक्सल कार्रवाई की समीक्षा की

HM विजय शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

28 Apr 2025 | 1:48 pm

Burhanpur News: सिंधिबस्ती में दो परिवार के बीच विवाद

बुरहानपुर-
सिंधिबस्ती में दो परिवार के बीच विवाद
बच्चों के क्रिकेट खेलने की बात पर विवाद
दोनों परिवार के करीब 10 लोग घायल
जिला अस्पताल में भी जमकर हुई मारपीट
दोनों परिवार के लोगों पर मामला दर्ज
लालबाग थाना इलाके का मामला

28 Apr 2025 | 1:47 pm

Katni News: ABVP ने सेंट पॉल स्कूल के खिलाफ किया प्रदर्शन

कटनी-
ABVP ने सेंट पॉल स्कूल के खिलाफ किया प्रदर्शन
स्कूल फीस बढ़ोतरी और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर किया प्रदर्शन
7 दिन में मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
हिंदू धर्म के कार्यक्रम न कराए जाने पर ABVP का विरोध प्रदर्शन

28 Apr 2025 | 1:47 pm

Mandsaur News: मंदसौर में भी ED की कार्रवाई जारी

मंदसौर
मंदसौर में भी ED की कार्रवाई जारी
शराब ठेकेदार स्वर्गीय अनिल त्रिवेदी के घर कार्रवाई
ED की टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी मौजूद
ED की 7 सदस्यीय टीम सुबह 5 बजे पहुंची है

28 Apr 2025 | 1:46 pm

Bemetara News: तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुल के नीचे गिरी

बेमेतरा-
तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुल के नीचे गिरी
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
साजा थाना के ग्राम चिखला के पास की घटना

28 Apr 2025 | 1:46 pm

Bhopal News: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को मिली जान से मारने की धमकी

भोपाल

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को मिली जान से मारने की धमकी..

सोशल मीडिया पोस्ट मे लिखा मे कल मसूद को मार दूंगा..

समर्थकों ने शाहजहानाबाद थाने में FIR कराई दर्ज..

हालांकि धमकी में सिर्फ “मसूद” शब्द का उल्लेख..

सचिन सूर्यवंशी नाम की प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर धमकी..

पोस्ट में लिखा
देश हित में मारना मारना पसंद है मुझे.. जो नरसंहार हुआ है, उसके लिए देशद्रोहियों को मारूंगा जो सपोर्ट कर रहे हैं..

28 Apr 2025 | 1:12 pm

Chirmiri News: पहलगाम से वापस घर पहुंचे 3 पर्यटक

चिरमिरी
पहलगाम से वापस घर पहुंचे 3 पर्यटक
पूर्व पार्षद शिवांस जैन,पत्नी श्रेया जैन और बेटा पहुंचे
आतंकी हमले से बचकर घर पहुंचे
हमले के दौरान उसी इलाके पर थे मौजूद
IBC24 से खास बातचीत में बताई आपबीती
सरकार पर कोई मदद नही करने की कही बात
विमान सेवाओ की सेवा को लेकर जताई नाराजगी

28 Apr 2025 | 1:11 pm

Bhopal News: पुलिस ने निकाला अब तक पकड़े गए आरोपियों का जुलूस..

भोपाल

टीआईटी कालेज छात्राओं का शोषण मामला..

पुलिस ने निकाला अब तक पकड़े गए आरोपियों का जुलूस..

फरहान, साहिल, साज का निकाला जुलूस….

पुलिस ने पेश किया कोर्ट में, पुलिस लेगी तीनो की रिमांड…

अली को भी जल्द पेश करेगी पुलिस…

28 Apr 2025 | 12:41 pm

Bijapur News: छग-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

बीजापुर –
छग- तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
शांतिवार्ता समिति ने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी से की मुलाकात
CM से शांतिवार्ता पर केंद्र सरकार से युद्धविराम के लिए मनाने का आग्रह किया
केंद्र सरकार से नक्सलियों से शांति वार्ता करने की पहल करने की अपील
शांति वार्ता समिति के संयोजक जज के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा- मंत्रियों से चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे

28 Apr 2025 | 12:41 pm

Raipur News: मंत्रालय में गृह विभाग की बैठक शुरू

मंत्रालय में गृह विभाग की बैठक शुरू

CM विष्णु देव साय ले रहे हैं बैठक

HM विजय शर्मा और विभाग के अधिकारी मौजूद

पाकिस्तानी वीजा और नक्सल कार्रवाई पर चर्चा जारी

28 Apr 2025 | 12:40 pm

Surajpur News: SECL से नाराज सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

सूरजपुर-
SECL से नाराज सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे
वर्षों से लंबित नौकरी और मुआवजे की कर रहे मांग
ग्रामीणों के धरने में बैठने से SECL को हो नुकसान
कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री खदान का मामला

28 Apr 2025 | 12:40 pm

Gwalior News: कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’

ग्वालियर
कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’,
प्रदेश कांगेस चीफ जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद,
फूलबाग मैदान में हो रही सभा,
ED, CBI, चुनाव आयोग समेत, महिलाओं, आदिवासियों के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार को घेर रही कांगेस।

28 Apr 2025 | 12:40 pm

Sheopur News: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने को लेकर दो पक्ष भिड़े

श्योपुर-
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विवाद में जाटव पक्ष पर एक समुदाय ने किया पथराव
रावत और जाटव समुदाय के बीच हुआ विवाद
विवाद के बाद शव रखकर जाट समुदाय ने किया चक्का जाम
आरोपियों पर FIR और अंतिम संस्कार के भूमि की मांग को लेकर अड़े
प्रशासन मौके पर, बीरपुर थाना क्षेत्र के शायरदा पंचायत का मामला

28 Apr 2025 | 11:11 am

Bhopal News: टीआईटी कालेज छात्राओं का शोषण मामला

भोपाल

टीआईटी कालेज छात्राओं का शोषण मामला

पुलिस ने आरोपी अली को किया गिरफ्तार..

भोपाल की निजामुद्दीन कालोनी में अपनी गर्लफ्रेंड के घर छुपा था अली.

छात्राओं के रेप, वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोपी है अली..

गैर मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घर से पुलिस ने पकड़ा…

मामला सामने आने के बाद से छुपा था प्रेमिका के घर में…

मामलें में चौथी गिरफ्तारी…

28 Apr 2025 | 11:11 am

Khargone News: नगर पालिका का सफाई वाहन अनियंत्रित होकर पलटी

खरगोन-
नगर पालिका का सफाई वाहन अनियंत्रित होकर पलटी
एक सफाईकर्मी की मौत, 10 से अधिक लोग घायल
नगर पालिका खरगोन के थे सभी सफाई कामगार
घायलों में महिलाए सफाईकर्मी भी शामिल

28 Apr 2025 | 11:10 am

Surajpur News: नाबालिक छात्रा का निवस्त्र शव मिलने का मामाल

सूरजपुर अपडेट,
नाबालिक छात्रा का निवस्त्र शव मिलने का मामाल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जनपद सदस्य ने की घोषणा
आरोपियों की जानकारी देने वालो को ईनाम देने कही बात
पुलिस कुछ संदेही को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
रामानुजनगर थाना क्षेत्र का मामला

28 Apr 2025 | 11:10 am

Morena News: अंबेडकर जयंती से लौटते समय हुई युवक की हत्या का मामला

मुरैना-
अंबेडकर जयंती से लौटते समय हुई युवक की हत्या का मामला
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
बिना नाम लिए कृषि मंत्री पर साधा निशान
पटवारी ने कहा- आरोपियों को मंत्री का संरक्षण
मंत्री के दबाव से अबतक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं
कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है

28 Apr 2025 | 11:10 am

Jammu Kashmir News: J&K में पहलगाम हमले पर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र
J&K में विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित
पहलगाम हमले पर पेश किया निंदा प्रस्ताव

28 Apr 2025 | 11:09 am

Indore News: 71 करोड़ के फर्जी बैंक चालान आबकारी घोटाला पर छापा

इंदौर-अपडेट
इंदौर में ईडी की छापेमार कार्रवाई
71 करोड़ के फर्जी बैंक चालान आबकारी घोटाला पर छापा
घोटाले में ED के पूर्व जांच अधिकारियों की भी हुई थी शिकायत
PMO से उन ED अफसरों को हटाकर जांच सौंपी गई थी
उच्च स्तरीय अधिकारियों को जांच सौंपी गई थी

28 Apr 2025 | 9:22 am

Indore News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का अनूठा विरोध

इंदौर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का अनूठा विरोध

इंदौर वॉल पेंटिंग एसोसिएशन ने देर रात शहर के अलग अलग चौराहों पर सड़को पर की पेंटिंग

आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे सड़को पर नारे

सड़क पर बनाया पाकिस्तान का झंडा

पाकिस्तान को सबक सिखाने में केंद्र सरकार से की मांग

28 Apr 2025 | 9:22 am

Baikunthpur News: नशीली दवा की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार

बैकुंठपुर-
नशीली दवा की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश से बाइक में लेकर आ रहे थे दवाएं
पटना थाना पुलिस की कार्रवाई

28 Apr 2025 | 9:21 am

Bhopal News: राजधानी भोपाल के मौसम में बदलाव

भोपाल

राजधानी भोपाल के मौसम में बदलाव

12 दिन बाद दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे

तो वही रात के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की दिखी गिरावट

राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री वही रात का तापमान 24 डिग्री हुआ दर्ज

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मॉइश्चर के कारण मौसम का रुख बदला

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज बादल छाए रहने की संभावना

उत्तरी और पूर्वी इलाकों में अगले 48 घंटे हल्की फुल्की बारिश के आसार

पूर्वी इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

28 Apr 2025 | 9:20 am

Bhopal News: भोपाल रेल मंडल में होंगे कई बड़े बदलाव

भोपाल

भोपाल रेल मंडल में होंगे कई बड़े बदलाव

160 के स्पीड से चलेगी ट्रेन

वर्तमान समय में 130 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ट्रेन

कम किए जाएंगे रेलवे ट्रैक के मोड़

दो ट्रेनों की दूरी 7 किलोमीटर से घटकर होगी 3 किलोमीटर

स्टेशन यार्ड , ट्रैक , सिग्नलिंग और डेटा लॉगर को किया जाएगा अपडेट

28 Apr 2025 | 9:20 am

Bijapur News: कर्रेगुट्टा के जंगल में ऑपरेशन जारी

बीजापुर
कर्रेगुट्टा के जंगल में ऑपरेशन जारी
जवानों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
जवानों बीयर बम बरामद किया
जमीन खोद कर बम को किया बरामद

28 Apr 2025 | 9:20 am

Raipur News: चित्रकोट से आज “इंद्रावती नदी बचाओ” पदयात्रा

चित्रकोट से आज “इंद्रावती नदी बचाओ” पदयात्रा

PCC चीफ दीपक बैज 3 दिन तक करेंगे पदयात्रा

आज दोपहर 3 बजे से “इंद्रावती नदी बचाओ” पदयात्रा

30 अप्रैल को जगदलपुर कलेक्ट्रेट घेराव होगा

28 Apr 2025 | 9:20 am

Ramanujganj News: स्कूल से वापस आ रही नाबालिग से किया रेप

रामानुजगंज-
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
स्कूल से वापस आ रही नाबालिग से किया रेप
जबरन जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने परिजनों के साथ लिखाई रिपोर्ट
घेराबंदी कर आरोपी को गढ़वा से किया गिरफ्तार
रामानुजगंज सनावल थाने का मामला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am