UCC Bill Passed News: उत्तराखंड के बाद अब इस भाजपा शासित राज्य में भी पास हुआ ‘समान नागरिक संहिता कानून’.. इस समुदाय को रखा गया है दायरे से बाहर

Uniform Civil Code Bill Passed Gujarat: गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल पास, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य, एसटी समुदाय को छूट, समान कानून लागू।

UCC Bill Passed News: उत्तराखंड के बाद अब इस भाजपा शासित राज्य में भी पास हुआ ‘समान नागरिक संहिता कानून’.. इस समुदाय को रखा गया है दायरे से बाहर

Uniform Civil Code Bill Passed Gujarat || Image- Reddit FILE

Modified Date: March 25, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: March 25, 2026 10:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • गुजरात में यूसीसी विधेयक विधानसभा से पारित
  • एसटी समुदाय को कानून से दी गई छूट
  • विवाह, तलाक, संपत्ति में समान नियम लागू

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित कर दिया गया है। इस तरह उत्तराखंड के बाद ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। (Uniform Civil Code Bill Passed Gujarat) करीब आठ घंटे की लंबी बहस के बाद यह विधेयक पास किया गया। राज्य की अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी को छूट दी गई है।

समान कानून लागू करना मकसद

यूसीसी का मकसद धर्म आधारित अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों को समाप्त कर एक समान कानून लागू करना है। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेना, संरक्षकता और संपत्ति के बंटवारे जैसे मामलों में सभी नागरिकों पर एक समान नियम लागू होंगे, चाहे उनका धर्म कोई भी हो।

‘यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं’ : CM भूपेंद्र पटेल

बिल के पास होते ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस कानून को समानता की दिशा में बड़ा कदम बताया है। दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस ने इसके लागू करने के तरीके और जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं। (Uniform Civil Code Bill Passed Gujarat) मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे “राष्ट्रीय एकता और लैंगिक न्याय” की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून के समक्ष समानता सुनिश्चित करने के लिए है।

कौन से प्रावधान है शामिल?

सरकार के अनुसार, विधेयक में विवाह और लिव-इन संबंधों का अनिवार्य पंजीकरण, तलाक के समान नियम और बेटा-बेटी को बराबर उत्तराधिकार अधिकार जैसे प्रावधान शामिल हैं। साथ ही बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाया गया है और उल्लंघन पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है। धोखाधड़ी या पहचान छिपाकर विवाह करने पर भी सख्त दंड का प्रावधान किया गया है।

‘नहीं पड़ेगा धार्मिक स्वतंत्रता पर कोई प्रभाव’ : हर्ष सिंघवी

उपमुख्यमंत्री और कानून मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जब आपराधिक कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है इसलिए नागरिक कानून भी एक समान होना चाहिए। (Uniform Civil Code Bill Passed Gujarat) उन्होंने बताया कि यह विधेयक लैंगिक समानता, कानूनी एकरूपता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कानून केवल नागरिक मामलों तक सीमित रहेगा और धार्मिक स्वतंत्रता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:-

ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ, अमेरिका को बड़ा तोहफा भेजा: ट्रंप

वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं

देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

महाराष्ट्र विधानसभा परिषद : उद्धव और शिंदे ने एक दूसरे पर साधा निशाना

अलगाववादी आसिया अंद्राबी को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown