गोल्डन ब्रिज की फोटो हुई वायरल,लोगों ने कहा भगवान के हाथ में ज़िंदगी
गोल्डन ब्रिज की फोटो हुई वायरल,लोगों ने कहा भगवान के हाथ में ज़िंदगी
वियतनाम। इन दिनों डनांग के पास ना बा हिल्स के पास के जंगल में स्थित ‘गोल्डन ब्रिज’ को देखने के लिये काफी संख्या में पर्यटक का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि हर साल इसे जून में लोगों के घूमने के लिये खोला जाता है ।
ज्ञात हो कि खूबसूरत से दिखने वाले इस ब्रिज की खसिया ये है कि इस ब्रिज को कंक्रीट के बने दो हाथों ने पकड़ रखा है जो पेड़ों के बीच से निकला हुआ है.जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।
इस दिनों इस ब्रिज की फोटो सोशल मीडिया पर बहुत अधिक वायरल हो रही है। इस ब्रिज को इस तरह से बनाया गया है ताकि लोगों को लगे कि वो भगवान के दोनों हाथों से पकड़े गए धागे पर चल रहे हैं। यह ब्रिज 150 मीटर लंबा है जो जंगलों से गुजर कर पहाड़ पर जाता है, जिसे हिल स्टेशन के तौर पर फ्रेंच लोगों ने 1919 में विकसित किया था। गोल्डन ब्रिज जिसे वियतनामी भाषा में काउ वॉंग कहा जाता है जो पर्यटक के लिए बहुत अधिक आनंद का अनुभव कराती है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


