Tiger Shroff Meets Bageshwar Dham Sarkar : बागेश्वर धाम सरकार के दरबार पहुंचे बॉलीवुड के ‘बागी’! पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने झुकाया सिर, भेंट किया यह खास उपहार

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच अध्यात्म, समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम द्वारा संचालित कैंसर हॉस्पिटल, गरीब बेटियों के कल्याण और 'माँ अन्नपूर्णा प्रसादम' जैसी पहलों की सराहना करते हुए बागेश्वर सरकार को अंगवस्त्र भेंट किया।

Tiger Shroff Meets Bageshwar Dham Sarkar : बागेश्वर धाम सरकार के दरबार पहुंचे बॉलीवुड के ‘बागी’! पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने झुकाया सिर, भेंट किया यह खास उपहार

Tiger Shroff Meets Bageshwar Dham Sarkar / Image Source : FILE

Modified Date: June 23, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: June 23, 2026 4:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में बागेश्वर धाम सरकार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
  • कैंसर हॉस्पिटल, गरीब बेटियों के कल्याण और अन्नपूर्णा प्रसादम जैसी योजनाओं पर चर्चा हुई।
  • अभिनेता ने बागेश्वर सरकार को अंगवस्त्र भेंट कर समाजसेवा कार्यों की सराहना की।

मुंबई: Tiger Shroff Meets Bageshwar Dham Sarkar :  बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई स्थित सनातन मठ में बागेश्वर धाम सरकार (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समाजहित, अध्यात्म और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

माँ अन्नपूर्णा प्रसादम’ के बारे में बताया

Bageshwar Dham Cancer Hospital Update मुलाकात के दौरान बागेश्वर सरकार ने धाम द्वारा संचालित किए जा रहे विविध जनसेवा के कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से गरीब बेटियों के कल्याण, निर्माणाधीन कैंसर हॉस्पिटल और बागेश्वर धाम में चौबीसों घंटे चलने वाली ‘माँ अन्नपूर्णा प्रसादम’ रसोई भंडारे जैसी समाजहितैषी परियोजनाओं के बारे में बताया।

टाइगर श्रॉफ ने अंगवस्त्र किया भेंट

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इन सभी जनकल्याणकारी पहलों की दिल खोलकर सराहना की और बागेश्वर सरकार के समाजसेवा अभियान की प्रशंसा की। Tiger Shroff Meets Bageshwar Dham Sarkar भेंट के अंत में टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर सरकार को आदरपूर्वक अंगवस्त्र भेंट किया और जनसेवा के प्रति उनके समर्पित प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.