वॉग वुमन ऑफ द ईयर, करीना ने जीता मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड

वॉग वुमन ऑफ द ईयर, करीना ने जीता मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड

वॉग वुमन ऑफ द ईयर, करीना ने जीता मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 04:48 pm IST
Published Date: October 28, 2018 12:17 pm IST

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों अवार्ड फंग्शन की जोर है इस दौरान इस दौरान सभी अभिनेत्री खूब बन ठन कर हिस्सा ले रही हैं। शनिवार की रात प्रीति जिंटा ,करीना कपूर ,आलिया भट्ट के साथ साथ बहुत सी अभिनेत्रियों ने  वॉग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 में शिरकत की. 

 

 

इस दौरान प्रीति जिंटा  काफी  खूबसूरत नज़र आई  जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि ये शादी के बाद अब तक के उनकी सबसे हॉट तस्वीर होगी। प्रीति जिंटा इस अवॉर्ड इवेंट में ब्लैक हॉट अंदाज में पहुंचीं।

 

 वॉग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 की  तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें सभी का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इस बीच जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थीं बॉलीवुड की हॉट अदाकारा करीना कपूर खान।अवॉर्ड फंक्शन में जैसी ही करीना ने एंट्री ली उनका बोल्ड रूप देख सभी की निगाहें उन पर थम गई। उन्होंने नीम खान  द्वारा डिजाइन किया डीप नेक गाउन वियर किया था, जिसमें वह बहुत ही हॉट लग रही थी। इतना ही नहीं उन्हें मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

 

आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का हाई थाई स्लिट गाउन पहना था, जिसे रॉबर्ट कोलिवइन ने डिजाइन किया था। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में