IBC24 का महा चुनावी सर्वे, देखिए क्या है छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का जनादेश
IBC24 का महा चुनावी सर्वे, देखिए क्या है छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का जनादेश
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी कुछ वक्त है पर आज की तारीख़ में चुनाव में हुए तो क्या होगा रिजल्ट। रिजल्ट के इस सस्पेंस को डिकोड करने निकला है IBC24, हर रोज़ हम किसी एक जिले के जनमत से आपको रूबरू करा रहे हैं। साथ ही सियासी दलों को ये बता रहे हैं कि उनकी ज़मीनी आधार कितनी मजबूत है। हर जिले की मुकम्मल तस्वीर हम सर्वे के 10 सवालों के ज़रिए खींचने जा रहे हैं। आज बारी है छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले की।
1. बस्तर में नक्सलियों पर नकेल लगी है?
2. स्काई योजना बीजेपी को जीत दिलाएगी?
3. विधानसभा चुनावों में कौन से मुद्दे हावी होंगे?
4. रमन सरकार महिलाओं की उम्मीदों पर खरी उतर पाई?
5. आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसकी सरकार बनेगी?
6. रमन सरकार के कामकाज से किसान खुश हैं?
7. पीएम मोदी क्या बीजेपी को जिताने में कामयाब होंगे?
8. कांग्रेस से पसंदीदा सीएम कैंडिडेट कौन है ?
9. रमन सिंह को अगले सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं?
10. प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी?
नारायणपुर की सियासी तस्वीर को देखें तो जिले में सिर्फ एक विधानसभा है। नारायणपुर विधानसभा सीट बीजेपी के कब्जे में है। यहां से केदार कश्यप विधायक हैं। केदार कश्यप राज्य के स्कूल शिक्षामंत्री हैं।
देखिए ओपीनियन पोल
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


