MP Vidhansabha Chunav 2023; कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी को बड़ी चुनौती, क्या अंतर्कलह के बीच कांग्रेस के इस मजबूत किले को भेद पाएगी भाजपा?
कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी को बड़ी चुनौती, क्या अंतर्कलह के बीच कांग्रेस के इस मजबूत किले को भेद पाएगी भाजपा? MP Vidhansabha Chunav 2023
बालाघाट: MP Vidhansabha Chunav 2023 लांजी विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आती है। 2018 में कांग्रेस की सुश्री हिना लिखिराम ने भारतीय जनता पार्टी के रमेश भटेरे को 18696 वोटों के मार्जिन से हराकर दूसरी बार विधायक बनी थी। हिना कांवरे कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व.लिखीराम कांवरे की बेटी हैं, जिनकी दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहते नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
Read More: Dussehra 2023: दशहरा की धूम, मैसूर में बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है दशहरा
MP Vidhansabha Chunav 2023 राजनीतिक जानकारों कि माने तो बीजेपी ने लांजी विधानसभा सीट को चुनौती वाली सीटो में शामिल किया है। लांजी से पार्टी ने राजकुमार कर्रहे का चौंकाने वाला नाम दिया है, जिसे लेकर पूर्व विधायक रमेश भटेरे के समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने जनता और कार्यकर्ता की मांग पर निर्दलीय चुनाव लडने का भी मन बना लिया है। लांजी में अगर भाजपा संगठन पूर्व विधायक रमेश भटेरे को चुनाव लड़ने से नहीं बन पाया तो ऐसे में यहां पर भाजपा दो भागों में बट जाएगी। जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को होगा।
लांजी विधानसभा क्षेत्र में अगर विकाश के मुद्दों पर चर्चा की जाए तो चारों ओर चमचमाती सड़कें और बाघ नदी सहित कई नालों पर निर्माणाधीन पुल दिखाई पड़ते हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए यहां की विधायक और कमलनाथ सरकार के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रहीं सुश्री हिना कावरे की सक्रियता नजर आती है। लांजी के प्रमुख चौक पहुंचते ही विकास की यह चमक डबल मनी घोटाले में धन गंवाने वालों की पीड़ा के सामने फीकी होने लगती है।
क्योंकि लांजी किरणापुर क्षेत्र का डबल मनी मामले ने यहां की अर्थ व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। आज भी क्षेत्र की जनता अपना डूबा हुआ पैसे वापस पाने की जद्दोजहद कर रही है। और इस बार यह मामला चुनाव में हावी होने वाला है। क्यों कि क्षेत्र की जनता को लगता है कि उनके दुबे पैसे वापस दिलाने में क्षेत्र के जनता प्रतिनिधियों ने कोई भी मदद नहीं की।
गौरतलब है की लांजी विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बार सब की नजर इस सीट पर भी है, कि क्या इस बार भाजपा लांजी विधानसभा सीट पर कमबैक कर पायेगी या फिर कांग्रेस की हिना कांवरे हैट्रिक लगा जाएंगी। देखने वाली बात होंगी।

Facebook


