ScindiaWithRKM: क्या इस बार भी सिंधिया बनेंगे संकट मोचन? मध्यप्रदेश सरकार में अपनी भूमिका को लेकर सुने महाराज का खुलासा Election LIVE में

ScindiaWithRKM: क्या इस बार भी सिंधिया बनेंगे संकट मोचन? मध्यप्रदेश सरकार में अपनी भूमिका को लेकर सुने महाराज का खुलासा Election LIVE में

ScindiaWithRKM: क्या इस बार भी सिंधिया बनेंगे संकट मोचन? मध्यप्रदेश सरकार में अपनी भूमिका को लेकर सुने महाराज का खुलासा Election LIVE में
Modified Date: November 10, 2023 / 08:44 pm IST
Published Date: November 10, 2023 8:43 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और इस चुनावी साल IBC24 प्रदेश के हर सीट पर जनता तक पहुंच रहा है। हर सीट की पल-पल की खबर क्योंकि चुनाव का मतलब है सिर्फ IBC24। IBC24 अब इस चुनावी अभियान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खास बातचीत किया। आईबीसी24 के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल ने उनके साथ पूरा दिन बिताया और चर्चा की भाजपा की चुनावी रणनीति पर, तैयारी पर और सरकार की नीतियों पर।

Read More: Himanta Biswa Sarma Tweet : ‘प्रभु के पक्ष में बोलने के लिए कांग्रेसी गाली देंगे’..! कांग्रेस सांसद आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर असम CM का ट्वीट, जानें क्या कहा.. 

इस बार चुनाव में आपका कितना होगा साथ?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सवाल पर कहा कि कृपया करके इस गलत फहमी में मत रहिएगा। बीजेपी की सरकार बनती है तो आम कार्यकर्ता की मेहनत और मशक्कत के आधार पर बनती है। बीजेपी में कोई नेता नहीं है, हम सब कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता की भूमि का हम लोग उसका निर्वाहन करते हैं। मैं अपना सवभाग्य मानता हूं कि मुझे कार्यकर्ता के रूप में मुझे कार्य करने का मौका ​मिला। जितनी मेहनत हो सके मैं कर रहा हूं। मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाना अपने आप में अंत नहीं है, केवल के माध्यम है। जो परिवर्तन मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने लाई है, उस परिवर्तन उस सफर को हमें आगे ले जाना है और जनता के आर्शीवाद से मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुत से बीजेपी की सरकार बनेगी।

Read More: MP Assembly Election 2023 : ‘शिवराज हैं झूठ की मशीन’..! कमलनाथ ने खोली बीजेपी सरकार की पोल, सीएम पर लगाए ये आरोप 

क्या आपके उपर कुछ ज्यादा प्रेशर है?

इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि प्रेशर तो हर कार्यकर्ता पर होना चाहिए। प्रेशर के बिना परफॉर्मेंस कहां आता है। निखार तब निकलती है जब बिग परफॉर्मेंस में व्यक्ति होता है, चाहे वो एथलीट हो, चाहे वो खिलाड़ी हो, चाहे वो व्यापार के ​क्षेत्र में हो। मैं जन सेवा में हूं।

Read More: KISME KITNA HAI DUM : कैसा है बसना विधानसभा का चुनावी माहौल? चुनाव में बागियों का रहता है अहम रोल, देखें कैसे बिगाड़ते हैं पूरा समीकरण.. 

इस वक्त जीत के लिए जनता के सामने क्या एजेंडा रखा है?

उन्हेांने कहा ​कि एजेंडा हमें जनता के सामने रखने की जरूरत नहीं है। एजेंडा जनता खुद अनुभव कर रही है। अगर आपने मेरा वक्ता कभी सुना होगा, मैं कहा 2003 की सरकार पीएसपी की क्या स्थिति थी? बिजली सड़क और पानी? आज क्या स्थिति है, जिस प्रदेश में 44 हजार किमी की सड़के थी, आज प्रदेश में 5 लाख किमी की सड़के हैं। इस प्रदेश में केवल 5150 मेगा वॉड की बिजली थी आज 39000 मेगा वॉड की बिजली है। जिस प्रदेश में केवल 7 लाख 65 हजार हैक्टर भूमि सिंचित ​थी, आज 48 लाख हैक्टर भूमि सिंचित है। जिस प्रदेश में प्रति व्यक्ति की आय केवल 11 हजार रुपए होता था, आज उसी प्रदेश में 1 लाख 40 हजार हो चुका है। ये परिवर्तन व्यक्ति खुद अनुभव कर रहा है और दूसरे तरफ कांग्रेस है जो केवल झूठ का पूलंदा है और मुझे इस बात का खेद है कि मैं 2018 में जब जनता के समक्ष जाकर हमने वोट मांगा था और उसके बाद वादा खिलाफी की सरकार साबित हुई। जनता को हमने निराश करके छोड़ दिया।

देखें पूरा कवरेज। ..

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।