Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026: जूते, कपड़े और कैंसर की दवाएं सस्ती, शराब हुई महंगी… जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा, पूरी लिस्ट

Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026: जूते, कपड़े और कैंसर की दवाएं सस्ती, शराब हुई महंगी... जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा, पूरी लिस्ट

Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026: जूते, कपड़े और कैंसर की दवाएं सस्ती, शराब हुई महंगी… जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा, पूरी लिस्ट

Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026/Image Source: Nirmala Sitharaman

Modified Date: February 1, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: February 1, 2026 1:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बजट 2026 में बड़ा तोहफा आम जनता के लिए
  • जूते, कपड़े और कैंसर की दवाएं अब सस्ती
  • बजट में निर्मला सीतारमण का बड़ा तोहफा

नई दिल्ली: Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में सरकार ने जहां कुछ वस्तुओं को महंगा किया है वहीं आम लोगों को रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों में बड़ी राहत भी दी है। बजट की सबसे अहम राहत की खबर यह है कि जूते, कपड़े, माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से जुड़े उत्पाद और कैंसर की दवाएं सस्ती की गई हैं।

निर्मला सीतारमण का मास्टरस्ट्रोक (Budget 2026 Sasta Kya Hua)

Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026:  सरकार ने चमड़े और कपड़े के निर्यात को भी सस्ता करने का ऐलान किया है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सिंथेटिक फुटवियर, EV बैटरी, बायोगैस मिक्स्ड CNG और एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी सामग्री पर टैक्स और कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की कि कैंसर की 17 दवाएं और शुगर (डायबिटीज) की दवाएं सस्ती होंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी घटाने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शराब और खनिज महंगे हुए (Budget 2026 Mehnga Kya Hua)

Kya Sasta Kya Mehnga Budget 2026:  वहीं दूसरी ओर, बजट 2026 में कुछ वस्तुओं को महंगा भी किया गया है। मिनरल्स (खनिज), स्क्रैप और शराब पर टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे इनकी कीमतों में इजाफा संभव है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य संसाधनों के बेहतर उपयोग और राजस्व संग्रह को मजबूत करना है।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। ऐसे समय में जब भारत को अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है, सरकार ने बजट के जरिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। कुल मिलाकर, बजट 2026 में सरकार ने महंगाई से राहत देने और अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में इन फैसलों का असर बाजार और आम लोगों की जेब पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

बजट 2026: क्या सस्ता – क्या महंगा

सस्ता हुआ महंगा हुआ
लेदर (चमड़ा) मिनरल्स (खनिज)
कपड़ा स्क्रैप
सिंथेटिक फुटवियर शराब
जूते
चमड़े और कपड़े का निर्यात
माइक्रोवेव ओवन
सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं
सोलर ग्लास
EV बैटरी
एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी सामग्री
विमानों का ईंधन
विदेशी यात्रा से जुड़ी वस्तुएं
बायोगैस मिक्स्ड CNG
कैंसर की 17 दवाएं
शुगर (डायबिटीज) की दवाएं

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।